- इंदौर में होगा राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का आयोजन
- इस सप्ताह क्षेत्रीय OTT रिलीज़: अलग-अलग भाषाओं की 5 फ़िल्में जिन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें
- Regional OTT Releases This Week: 5 Films Across Languages to Add to Your Watchlist
- “15वां क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026: गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में श्रेष्ठ उद्योगों एवं संस्थाओं को मिलेगा क्वालिटी मार्क का भव्य सम्मान”
- “15th Quality Mark Awards 2026: Outstanding Industries and Organizations in Quality and Excellence to Receive the Prestigious Quality Mark Honour”
अब टेलीविजन पर सलमान खान की फिल्मों के साथ टीआरपी पर हासिल की जाएगी जीत!
महामारी के कारण लागू की गई लॉकडाउन की स्थिति ने टीवी चैनलों पर नए कंटेंट को प्रदर्शित करने में असमर्थता पैदा कर दी है क्योंकि शूटिंग और प्रोडक्शन का काम रुक गया है। इस तरह के समय में, टेलीविजन चैनल के पास दर्शकों के लिए कंटेंट की कमी हो गयी हैं और ऐसे में दर्शकों को जोड़े रखने के लिए वह सलमान खान की फिल्मों को फिर से दिखा रहे हैं।
चैनल पर एक ट्रेंड देखने मिला है जिसके तहत सलमान खान की फिल्मों के साथ टीआरपी रेटिंग्स में वृद्धि देखने मिली हैं। इस तरह के खतरनाक समय में, अपनी टीआरपी को बनाये रखने के लिए उनकी अभूतपूर्व लोकप्रियता के आधार पर, देश भर के चैनल सलमान की फिल्मों को फिर से दिखा रहे हैं क्योंकि मनोरंजन की दुनिया में यह सुपरस्टार एक घरेलू नाम है।
देश भर में खपत को ध्यान में रखते हुए और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए, टेलीविजन चैनलों द्वारा सलमान खान की लोकप्रिय फिल्में दिखाई जा रही हैं और देशव्यापी लॉकडाउन के बीच टीआरपी अपने चरम पर है। निस्संदेह, सलमान खान विशाल फैनबेस के साथ देश के प्यारे और लोकप्रिय सुपरस्टार में से एक हैं, जो भाषा, उम्र, भूगोल की सीमा से परे है।
लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के साथ टेलिविज़न स्पेस में इतिहास रचने वाले सलमान उन कुछ अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने रियलिटी शो को एक ऐसे स्तर पर पहुंचा दिया है जो अकल्पनीय है। उनका व्यक्तित्व और उनके सुपरस्टारडम के साथ हर बार टीआरपी में उछाल देखा गया है। नजीतन, रियलिटी शो बिग बॉस को भी फिर से टेलीकास्ट किया जा रहा है।
सलमान की अपनी फैन फॉलोइंग है और उनकी फिल्में रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर फ़तह हासिल करने में सफ़ल रहती हैं। होम कवॉरंटिन के वक़्त में, उनके सभी प्रशंसक उन्हें टेलीविजन पर देखकर निश्चित रूप से बेहद खुश हैं!


