- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ग्राहकों से समुदायों तक: फोर्ड ने कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग दिया
ग्राहकों के सुकून के लिए नई व वर्तमान कार बुकिंग्स पर प्राइस प्रोटेक्शन तथा सर्विस एवं वॉरंटी का एक्सटेंशन।
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों एवं स्वास्थ्य की समस्याओं को देखते हुए फोर्ड इंडिया ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों व समुदायों की मदद करने के लिए कंपनी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के बारे में बताया।
लॉकडाऊन के दौरान ग्राहकों के लिए फोर्ड ने अनेक अभियानों की घोषणा की है, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्राइस प्रोटेक्शन: जिन ग्राहकों ने नई फोर्ड कार बुक कर दी है या फिर 30 अप्रैल तकबूक करना चाहते हैं, उन्हें डिलीवरी के वक्त संपूर्ण प्राइसप्रोटेक्शन मिलेगा।
वॉरंटी एक्सटेंशन: जिन फोर्ड कारों की फैक्ट्री या एक्सटेंडेड वॉरंटी 15 मार्च से 30 मई, 2020 के बीच खत्म हो रही है, उन्हें फोर्ड 30 जून, 2020 तक निशुल्क एक्सटेंशन प्रदान करेगा। जो ग्राहक एक्सटेंडेड वॉरंटी उत्पाद खरीदने की योजना बना रहे हैं, वो 30 जून तक ऐसा कर सकते हैं।
सर्विस बेनेफिट्स: फोर्ड सभी शेड्यूल्ड सर्विस बेनेफिट्स, जैसे निशुल्क सर्विस प्राप्त करने के लिए 30 जून 2020 तक तीन माह का एक्सटेंशन प्रदान कर रहा है। इस अवधि में फैक्ट्री वॉरंटी या एक्सटेंडेड वॉरंटी प्रभावित नहीं होगी।
कस्टमर केयर: फोर्ड के कस्टमर केयर विशेषज्ञ ईमेल customail@ford.comया ट्विटर @FordIndiaHelpया फिर एसएमएस नंबर 56263 के माध्यम से ग्राहकों की शंकाओं का समाधान करने के लिए हरवक्त उपलब्ध हैं।
24×7रोडसाईड असिस्टैंस (RSM): आपातकाल की स्थिति में वाहन की जरूरत बहुत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए फोर्ड 24×7 रोडसाईड असिस्टैंट निशुल्क प्रदान कर रहा है। यह सेवा सभी फोर्ड ग्राहकों को प्रदान की जाती है तथा इस सेवा के दायरे में वो ग्राहक भी आते हैं, जिन्होंने RSA सेवाएं सब्सक्राईब नहीं की हैं। उनका वाहन कितना पुराना है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
फोर्ड के ग्राहक हमारी RSA हैल्पलाईन 1800-103-7400 पर संपर्क कर सकते हैं। फोर्ड इंडियाके एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग, सेल्स व सर्विस, विनय रैना ने कहा, ‘‘हमारे कार्यबल, ग्राहकों व समुदायों का स्वास्थ्य व सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। हम इस महामारी से लड़ने के लिए ज्ञान से संसाधनों तक हर चीज को तैनात कर रहे हैं।’’


