- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कार्तिक आर्यन के #कोरोना स्टॉप करोना रैप पर वर्कआउट करते हुए नजर आये द ग्रेट खली
कार्तिक आर्यन ने अपने गानों के सिग्नेचर स्टेप्स से देश में सभी को प्रभावित किया है। इस साल, उन्होंने हमें अपने रैप और मोनोलॉग #CoronaStopKaroNa के साथ सोशल डिस्टन्सिंग के महत्व को समझाया है। लेकिन कौन जानता था कि यह रैप द ग्रेट खली के लिए कसरत में प्रेरणा के रूप में काम करेगा।
विश्व प्रसिद्ध पहलवान खली को उनके विशाल शरीर और उनकी मसल्स के लिए जाना जाता है। महान पहलवान ने अपने टिकटॉक प्रोफाइल पर हाल ही में एक वीडियो साझा किया है, जहां वह अपने घर में वर्कआउट करते हुए ,वजन उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जो बात इस वीडियो को असाधारण बनाती है वह है बैकग्राउंड में बजता संगीत – कार्तिक आर्यन का इंटरनेट-ब्रेकिंग कोरोना स्टॉप कारो ना रैप।
यह किसे पता था कि रेप का इस्तेमाल कुछ गंभीर वर्कआउट सेशन के लिए किया जाएगा। पहलवान अपने वर्कआउट को छोड़ नहीं सकते है और इसलिए वे घर में वर्कआउट कर रहे है और रैप खली को उपयुक्त लगा है।
खैर, हम क्या कह सकते हैं, कार्तिक आर्यन के गाने, डांस मूव्स, मोनोलॉग्स और रैप्स ने सभी प्रभाव डाला हुआ है। रोल मोडल भी इस रैप का वर्कआउट में इस्तेमाल कर के यही कह रहे हो घर में रहकर कोरोना स्टॉप करोना.
कार्तिक आर्यन का एक और कदम जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और देश भर में चर्चा होरही है ,वह है उनकी नई हिट यूट्यूब सीरीज़ कोकी पूछेगा । इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है । इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं ।
#CoronaStopKaroNa मोनोलॉग से लेकर उनके रैप तक के जागरूकता अभियान की तारीफ पीएम् मोदी भी कर चुके हैं. इतना ही नहीं, इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक १ करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं।


