- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गीतिका विद्या ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन दिया
इसमें कोई शक नहीं है कि गीतिका विद्या अपनी पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेत्रीओं में से एक हैं। अभिनेत्री ने लगातार एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन दिए हैं और अपने अभिनय क्षमता को साबित किया है।
गीतिका ने थप्पड़ फ़िल्म में एक नौकरानी का किरदार निभाया है जो अपने पति द्वारा घरेलू हिंसा का सामना करती है, अभिनेत्री पूरी तरह से अपने किरदार में रच बस गयी थी और एक उम्दा प्रदर्शन दिया।

होनहार अभिनेत्री न केवल नियमित रूप से दर्शकों की उम्मीदों पे खरी उतरी हैं, बल्कि वास्तव में बॉलीवुड में कलाकार के रूप में एक उल्लेखनीय परिवर्तन दिखाया है. समीक्षक फिल्म में उनके प्रदर्शन के बारे में लगातार तारीफ़ कर रहे हैं एक समीक्षक यह कहते है, “गीतिका विद्या थप्पड़ फ़िल्म में अमृता की (तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत) बातूनी नौकरानी के रूप में बहुत अच्छी लगी है।
एक क्रिटिक्स का मानना हैं “गीतिका विद्या थप्पड़ में अपने सीमित स्क्रीन स्पेस से एक यादगार चरित्र का छाप छोड़ती हैं।” साथ ही युवा अभिनेत्री को कई समीक्षकों से वाहवाही मिल रही है जो साबित करती है कि वह यहां लम्बी पारी खेलने वाली हैं। “गीतिका विद्या को फ़िल्म थप्पड़ में एक यादगार हिस्सा (सुनीता) का किरदार निभाने को मिला और उनका शानदार अभिनय इसे पैसा वसूल बनाता हैं।”
प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत नेटफ्लिक्स की फीचर फिल्म ‘सोनी’ से की थी. अभिनेत्री के पहले ही काम ने 2019 में वेनिस से लंदन तक के अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में प्रशंसा अर्जित की है। गीतिका का अभिनय हमारे भारतीय क्रिटिक्स की नज़र में आया फिर उन्होंने हाल ही में ‘सोनी’ के लिए गीतिका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री 2020 ट्रॉफी से सम्मानित किया है।


