- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
इरफान खान की अंतिम विदाई पर उर्वशी रौतेला ने क्या कहा, जानिए?
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का आज निधन हो चुका है और उन्हें मुम्बई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया है। उनके निधन से सिर्फ उनका परिवार ही नहीं बल्कि उनके साथ पूरा देश शोक मना रहा है। कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ साथ प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने इसे लेकर ट्वीट भी किया और अपना दुख प्रकट किया। जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी अपने इंस्टाग्राम और ट्वीटर एकाउंट पर अभिनेता इरफान खान के लिए दुःख प्रकट करते हुए लिखा :
यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है। आर आई पी इरफान सर। इंडस्ट्री ने एक असाधारण कलाकार और खूबसूरत इंसान को खो दिया है । आप बहुत याद आओगे। स्वर्ग में भी खुशी फैलाओ !
(This is such a tragedy and heart. RIP Irfan Sir. The industry has lost an extraordinary artist and human. You will be so missed. Spread the cheerfulness in Heaven.)
तो वहीं उर्वशी ने साल 2015 की एक पिक्चर भी शेयर की है। जहां पर इरफान खान और उर्वशी एक साथ एक ही स्टेज शेयर करते नज़र आ रहे। उर्वशी के लिए यह तस्वीर उनके यादगार पलों में से एक है जहां उर्वशी मिस यूनीवर्स इंडिया का खिताब जीत चुकी थी और उन्हें इरफान खान जज कर रहे थे। इस बात को याद करते हुए उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पिक्चर को शेयर किया है ।
इरफान खान ने मुम्बई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। इरफान खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन बीते दिन उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया जहां पर हॉस्पिटल के बयान अनुसार उन्हें colon infection हुआ था । फिर आज सुबह सुजीत सरकार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे। जिसके बाद हर कोई अपने प्यारे कलाकार इरफान खान के निधन का शोक मनाने लग गया।


