- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
लाक डाउन के दौरान सब्जी सप्लाई के लिए 2 मई से लेंगे आर्डर
एक घर से एक ही बास्केट का आर्डर लेंगे, बास्केट की कीमत होगी ₹150
कलेक्टर श्री मनीष सिंह एवं निगमायुक्त श्री आशीष सिंह द्वारा लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को सब्जी उपलब्ध हो सके इस हेतु आज नेहरू स्टेडियम में निगम के जोनल अधिकारी, वार्ड प्रभारी, सब्जी के थोक / खेरची विक्रेताओं की मीटिंग ली गई ! मीटिंग में अपर आयुक्त श्री श्रृंगार श्रीवास्तव श्री एमपीएस अरोरा उपस्थित थे!
मीटिंग में कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा कहा गया कि सबसे पहले मैं क्षेत्रीय किराना व्यापारियों का धन्यवाद देना चाहूंगा जिनके कारण नागरिकों को समय पर राशन उपलब्ध हुआ और राशन उपलब्ध होने के कारण लाक डाउन का पालन भी हुआ किसी भी किराना सामग्री विक्रेता द्वारा किराना दुकान नहीं खोली गई उनके द्वारा घर-घर ही सप्लाई किया गया मैं उनका आभार प्रकट करता हूं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह शहर बहुत ही अच्छा है यहां के नागरिक सभी को सहयोग करते हैं प्रशासन को नागरिकों द्वारा होटल मैरिज गार्डन धर्मशाला आदि बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराए गए हैं जिससे कि हम कोरोना संक्रमण से निपट सकें आप सब मिलकर अच्छा कार्य करें।
कलेक्टर श्री सिंह द्वारा कहा गया कि आप पहले दिन एक घर से केवल एक ही ऑर्डर लेवे और एक ही बास्केट का सप्लाई करें यह व्यवस्था दो तीन रोज में पूर्ण रूप से जम जाएगी उसके बाद नागरिकों से अधिक बास्केट के ऑर्डर लिए जा सकेंगे सब्जी विक्रेता मुख्य रूप से ध्यान रखें सब्जी ताजी हो, सब्जी खराब नहीं हो! सब्जी विक्रेताओं को मास्क उपलब्ध कराने का निर्देश दिए गए !
जिला प्रशासन ,नगर निगम ,पुलिस प्रशासन का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा !आप जहां पर सब्जी पैक करें वहां पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाएं, जितने लोगों की आवश्यकता हो उतने ही लोगों को बुलाएं किसान का भी ध्यान रखें किसान को भी नुकसान नहीं हो और आप को भी नुकसान नहीं हो यह भी सुनिश्चित करें !
आयुक्त श्री आशीष सिंह ने कहा कि स 2 मई से सब्जी के सप्लाई के आर्डर लिए जाएंगे ! सब्जी बास्केट की कीमत रु 150 होगी. बास्केट में 200 ग्राम हरी मिर्च, 100 ग्राम अदरक, 200 ग्राम धनिया, 2 निंबू, 1 किलो लोकी या गिलकी, 500 ग्राम भिंडी, 1 किलो टमाटर, 1 किलो सीजनल सब्जी( बैंगन /पालक/ ककड़ी/ गाजर/ गोबी…..) रहेगी.
नागरिक क्षेत्रीय किराना व्यापारी जिनके नंबर नागरिकों को दिए गए दिए जा चुके हैं उन्हें फोन व्हाट्सएप या एसएमएस द्वारा सब्जी के ऑर्डर दे सकेंगे !


