- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
इटालियन ब्यूटी जार्जिया एंड्रियानी ने एक बार फिर अपने रसोई में बनाई कमाल का इटालियन डिश
भारत में कोरोनावायरस महामारी तेजी से अपने पाँव पसार रही है। अलग अलग दिशा में कार्यरत ख्याति प्राप्त व्यक्ति आगे आकर इस बीमरी के खिलाफ जागरूकता फैलाने का अभियान चला रहे हैं। और वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए उपायों को साँझा कर रहे हैं।
मशहूर हस्तिया कोरोनोवायरस संकट की गंभीरता के बारे में बात करते हुए इसे “वैश्विक युद्ध” कह रहे है। और लोगों से घर के अंदर रहने, स्वच्छता बनाए रखने और सामाजिक दूरी का अभ्यास करने की अपील की है।
इसी मुहीम को आगे बढ़ाते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री जार्जिया एंड्रियानी ने लोगों से आग्रह किया,कि घर पर रहकर सुरक्षित रहे। अभिनेत्री इस क्वारंटाइन टाइम में भी अपने प्रसंशको को अपने बारे में अपडेट करना नहीं भूलती है।
इटालियन मॉडल और डांसर जार्जिया एंड्रियानी ने हाल ही में खुलासा किया था कि वे सीओवीआईडी -19 लॉकडाउन के दौरान अपना क्वारंटाइन टाइम रसोई में बिता रही हैं। वह कई तरह की अलग अलग रेसिपी बनाने की कोशिश कर रही है।
भारतीय डिश गोअन फिश करी बनाने के बाद उन्होंने अपनी फेवरिट इटालियन डिश तिरामिसु बनाई। जिसकी रेसिपी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर की। और साथ ही इटालियन होने के नाते उन्होंने तिरामिसु का शाब्दिक अर्थ भी समझाया ।
उन्होंने बताया कि ” ‘मुझे पिक करो ‘ या ‘मुझे खुश करो’ … मैंने खुद को खुश करने के लिए इसे बनाया है, और आशा है कि यह आसान, क्रीमी रेसिपी आपको भी पसंद आएगी ! साथ ही उन्होंने इसको बनाने की पूरी रेसिपी भी कैप्शन में लिखी है।
इटालियन ब्यूटी जार्जिया एंड्रियानी द्वारा बनाई गई इटालियन व्यंजन का आनंद आप भी अपने घरो में बनाकर कर ले सकते है। लॉकडाउन मे आप भी अभिनेत्री की तरह खुद को खुश करने के लिए मज़ेदार डेजर्ट को बना सकते है।
जार्जिया जल्द ही ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। जिनमे उनके साथ श्रेयस तलपड़े, संजय मिश्रा और तिग्मांशु धूलिया नज़र आएंगे। इसके अलावा, वह अरबाज खान और प्रिया वरियर के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलों ‘ में एक आइटम नंबर से डांस का तड़का लगते हुए नज़र आएँगी। आने वाले समय में उनके पास बॉलीवुड के कई अच्छे और बड़े प्रोजेक्ट्स है। जो उनकी बॉलीवुड में करियर की शानदार शुरुआत के साक्षी बनेंगे।


