- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लॉकडाउन खत्म होते ही आखिर जॉर्जिया एंड्रियानी कहाँ जाना चाहती है?
देश कोरोना वायरस महामारी के संकट से गुजर रहा है , जिसके चलते अचानक से देशव्यापी लॉक डाउन की घोषणा की गई थी। ताकि इस बीमारी के प्रसार को रोका जा सके। अचानक हुए लॉक डाउन के कारण बहुत सारे लोग अलग अलग स्थानों में फंसे रह गए ,जिन्हें अब घर की याद सता रही है। उन्ही में एक है जॉर्जिया एंड्रियानी।
इटालियन मॉडल और डांसर जॉर्जिया एंड्रियानी ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्हें अपने घर की और अपने परिवार की याद आ रही है और लॉक डाउन खत्म होते ही वे सबसे पहले इटली में अपने माता-पिता से मिलने के लिए इटली जाएंगी। उन्होंने कहा ” लॉकडाउन समाप्त होने के बाद मैं सबसे पहले इटली जाउंगी और अपने परिवार से मिलूंगी। “
जॉर्जिया अभी मुंबई में लॉकडाउन का आनंद ले रही है। अपने व्यस्थ शूटिंग लाइफ से दूर अभिनेत्री वायरल सोशल मीडिया चैलेंज से लेकर कुकिंग में हाथ आज़मा रही है। हाल ही में उन्होंने कई सारी रेसिपी अपने इंस्टाग्राम में शेयर की थी। इसके अलावा उन्होंने लोगो को कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी प्रयास किया। लेकिन अभी जॉर्जिया जल्द से जल्द लॉक डाउन खत्म होने का इंतज़ार कर रही है।
जॉर्जिया एंड्रियानी जल्द ही ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। जिनमे उनके साथ श्रेयस तलपड़े, संजय मिश्रा और तिग्मांशु धूलिया नज़र आएंगे। इसके अलावा, वह अरबाज खान और प्रिया वरियर के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलों ‘ में एक आइटम नंबर से डांस का तड़का लगते हुए नज़र आएँगी। आने वाले समय में उनके पास बॉलीवुड के कई अच्छे और बड़े प्रोजेक्ट्स है। जो उनकी बॉलीवुड में करियर की शानदार शुरुआत के साक्षी बनेंगे।


