- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फोर्ड डीलरशिप्स व्यवसाय पुनः शुरू होने पर डायल-ए-फोर्ड के साथ सेल्स एवं सर्विस के अनुभव का पुनर्गठन करेंगी
इंदौर/ मई । ग्राहकों के लिए सुरक्षित व सैनिटाईज़्ड वातावरण सुनिश्चित करने के मौलिक उपाय करने के बाद फोर्ड इंडिया अपनी डीलरशिप्स पर काम पुनः शुरू होने पर स्थानीय दिशानिर्देशों के अनुरूप सुविधा को प्राथमिकता दे रहा है।
ग्राहकों के लिए फोर्ड डीलरशिप सुविधा उनके घरों पर अब डायल-ए-फोर्ड द्वारा उपलब्ध होगी।
इस नए तरीके में सेल्स व सर्विस से जुड़ी विस्तृत व्यवस्था की प्रक्रिया व नीतियां हैं, जिनका नियंत्रण हैल्पलाईन 1800-419-3000 के माध्यम से एक केंद्र द्वारा किया जाएगा।
डायल-ए-फोर्ड द्वारा ग्राहक फोर्ड टीम से कनेक्ट हो सकेंगे तथा बुकिंग, टेस्ट ड्राईव तथा अपने नए वाहन की डोर-स्टेप डिलीवरी प्राप्त कर सकेंगे। मौजूदा ग्राहकों के लिए डायल-ए-फोर्ड पिक-अप एवं ड्रॉप सर्विस तथा टेक्नॉलॉजी का उपयोग करते हुए ऑनलाईन कंसल्टेशन की व्यवस्था करेगा।
वाहन की सर्विसिंग एवं डिजिटल पेमेंट के नियमित अपडेट्स भी नए रोडमैप का हिस्सा हैं।
इस सुविधा का पूरा अनुभव ग्राहक अपने घर पर या फिर अपने द्वारा चुने गए स्थान पर प्राप्त कर सकेंगे।
यह नया तरीका फोर्ड सुविधाओं के सैनिटेशन से संबंधित सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक विधियों तथा डीलरशिप्स पर लोगों व वाहन के लिए सख्त और जरूरी दिशा-निर्देशों पर बल देता है।
सेल्स एवं सर्विस प्रक्रिया में सभी वाहनों को डिलीवरी, पिक-अप या ड्रॉप के समय पूर्ण रूप से डिसइन्फेक्ट किया जाएगा। फोर्ड की सभी डीलरशिप्स पर लागू हाईज़ीन की विस्तृत विधियों में शामिल हैं:
डीलर के कर्मचारियों एवं ग्राहकों समेत फोर्ड डीलरशिप में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति को नो-टच इन्फ्रारेड थर्मामीटर से अपने तापमान की जाँच करानी होगी।
ग्राहक के वेटिंग एरिया सहित डीलरशिप लेआउट फ्लोर प्लान को उचित सोशल डिस्टैंसिंग सुनिश्चित करने के लिए पुनः व्यवस्थित किया गया है।
फोर्ड डीलरशिप के सभी कर्मियों एवं ग्राहकों को हर वक्त फेस मास्क एवं ग्लव पहनकर रखने होंगे; साईट पर मास्क, ग्लव एवं अन्य संक्रमण संभावित सामान के डिस्पोज़ल के लिए हैज़ार्डस वेस्ट कंटेनर रखा जाएगा।
ग्राहकों के साथ होने वाली हर औपचारिकताओं में सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा।
सभी फोर्ड डीलरशिप्स को हर दिन तीन बार पूरी तरह से डिसइन्फेक्ट किया जाएगा।
हाई विज़िबिलिटी एवं ट्रैफिक एरियाज में स्थित डालरशिप्स पर हैंड सेनेटाइज़र्स उपलब्ध होंगे।
फोर्ड इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग, सेल्स व सर्विसिंग, विनय रैना ने कहा, “डायल-ए-फोर्ड हमारे फील्स लाईक फैमिली’ वादे का प्रदर्शन है, जिसके तहत हम ग्राहकों की सुविधा से कोई भी समझौता किए बिना सेल्स एवं सर्विस के सुरक्षित व हाईजि़निक स्टैंडर्ड प्रदान करते हैं।’’
कारोबार के पुनः शुरू होने पर फोर्ड जून 30, 2020 तक ग्रहकों को सभी शेड्यूल्ड सर्विस बेनिफिट्स पर तीन माह का एक्सटेंशन देगा। और इसमें निशुल्क सर्विस भी शामिल होगी। इस कदम का फैक्ट्री- वॉरंटी और एक्सटेंडेड वॉरंटी पर कोई असर नहीं होगा।
जिन ग्राहकों के वाहन की वॉरंटी 15 मार्च से 30 मई, 2020 के बीच समाप्त हो गई है या समाप्त होने वाली है, उन्हें 30 जून, 2020 तक निशुल्क एक्सटेंशन दिया जाएगा।
जो ग्राहक लॉकडाऊन के दौरान एक्सटेंडेड वॉरंटी उत्पाद खरीदने से चूक गए हैं, वो अब 30 जून तक एक्सटेंडेड वॉरंटी खरीद सकते हैं। साथ ही जो ग्राहक 30 अप्रैल तक नई फोर्ड कार बुक कर चुके हैं, उन्हें जब भी लागू हो, वहां डिलीवरी के वक्त संपूर्ण प्राईज़ प्रोटेक्शन मिलेगा।


