- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
- Jaaved Jaaferi Credits Saroj Khan For Teaching Him The Importance Of Expressions In Dance
- शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा – "नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…"
- Sheena Chohan Gives A Quick Sneak Peak To Fans About Her Next Big Hollywood Project Says, "New Stories, New World, New Adventure…."
- मां काली से प्रेरित सीरत कपूर की रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता, फैंस जुटे इसके मायने समझने में
उर्वशी रौतेला का ‘बॉडी बाय उर्वशी ‘ चैलेंज सोशल मीडिया में हुआ वायरल
कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉक डाउन में घर रहते अपने आप को फिट रखना एक चैलेंज हो गया है , खासकर हमारे सेलिब्रिटी के लिए। कोरोना वायरस के प्रसार में विराम लगाने के लिए पहले ही जिम और योगा क्लासेज बंद कर दी गई थी। जिनसे सभी को घर में रहकर कसरत करने पर मजबूर कर दिया है , ताकि घर होने के बावजूद फिट रहा जा सके।
हमारी मनोरंजन जगत की हस्तिया लगातार ही अपने वर्क आउट वीडियो से अपने प्रसंशकों को घर के उपलब्ध उपकरणों का उपयोग करके फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करती रहती है। और इसके अलावा महामारी के बारे में भी जागरूकता फैलाने में किसी तरह से पीछे नहीं हट रही है।
हाल ही में ,अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने लॉकडाउन के बीच एक वर्कआउट चैलेंज शेयर किया है। जिससे वह अपने प्रसंशको को लॉकडाउन के दौरान फिट रहने के लिए प्रेरित कर रही है। फैशनिस्टा ने सोशल मीडिया में ‘बॉडी बाय उर्वशी ‘ नाम का चैलेंज दिया है।
जैसा कि नाम से ही प्रदर्शित हो रहा है कि यह चैलेंज बॉडी को फिट बनाये रखने में बेस्ड है। उर्वशी ने ग्रे रंग के स्पोर्ट्स ब्रा और योग पैंट पहने हुए हाथ में डंबल लिए नजर आ रही हैं।
हाल ही में उर्वशी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हमारे लिए लड़ रहे कोविड-19 सेनानियों के लिए पांच करोड़ रुपये दान दिए थे। टिकटॉक पर फ्री डांस मास्टरक्लास के माध्यम से उन्होंने 180 लाख लोगों को साथ में जोड़ा, और इससे उनके पास 5 करोड़ रुपये की राशि इकट्ठा हुई , जिसे उन्होंने दान दिए ।
उर्वशी इस साल दो मूवी में नज़र आने वाली थी लेकिन लॉक डाउन के चलते रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। नए रिलीज़ डेट का इंतज़ार है। उनकी पहली मूवी वर्जिन भानुप्रिया है जिसके कुछ गानों को रिलीज कर दिया गया है। यह एक महिला प्रधान फ़िल्म है जो कि लड़कियों के ऊपर आधारित है।
सूसी गणेशन द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार भी हैं। और दूसरी तमिल सुपरहिट फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की हिंदी रीमेक में दिखाई देने वाली है। अभी इस फिल्म का हिंदी नाम फ़ाइनल नहीं हुआ है।


