- मन की बात में जल संरक्षण को मिला प्रमुख स्थान, डॉ. ए.के. द्विवेदी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
- परीक्षा सुधार के साथ शिक्षा को भी रोजगारोन्मुखी बनाना होगा
- Madhuri Dixit in Dil To Pagal Hai to Sridevi in Mr. India: Actresses Who Delivered Memorable Rain Dance Sequences in Films
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर विशेषज्ञों ने बढ़ते साइलेंट लिवर डैमेज को लेकर दी चेतावनी, जागरूकता और बचाव पर दिया जोर
- Bhumi Satish Pednekkar Joins Rishab Shetty in The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj as the Fierce Warrior Queen Belawadi Mallamma
पुलकित सम्राट बीजॉय नांबियार की तैश में एकदम नए लुक में नज़र आएंगे
पुलकित सम्राट आज हमारी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं। वह हर भूमिका को बड़ी ही सहजता से और आकर्षण के साथ पर्दे पर उतारते है, वह पूरी तरह से खुद को उस किरदार में तब्दील कर देते है जिसे उन्हें निभाना होता है।
हालांकि उन्हें अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, अंततः उनके प्रशंसकों को उन्हें बीजॉय नांबियार की तैश में उनकी भूमिका के लिए एक नए अवतार में देखने को मिलेगा।
पुलकित ने हाल ही में तैश के सेट से खुद की एक तस्वीर शेयर की है और यह हम सभी को और अधिक जानने की जिज्ञासा में छोड़ दिया है! तैश एक रिवेंज थ्रिलर है जिसे बीजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित किया गया है, और पुलकित को पहली बार एक इंटेंस एक्शन भूमिका में देखा जाएगा।
फिल्म में अपनी भूमिका में जान डालने के लिए, पुलकित ने खुद को पूरी तरह से टैटू और सिक्स पैक एब्स के साथ तैयार कर लिया है, हम जानते हैं कि यह निश्चित रूप से एक दिलचस्प किरदार होगा। तैश से पुलकित का हॉट नया लुक उनके प्रशंसकों के के बीच हिट है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इस लुक को अपना प्यार दिया है।
यह पुलकित का एक वर्ष से भी कम समय में तीसरा ट्रांसफॉर्मेशन होगा, क्योंकि उन्होंने विभिन्न शैलियों की फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए हैं। पागलपंती में उनकी भूमिका से लेकर हाथी मेरे साथी में उनके आदिवासी भूमिका तक से तैश में इस तीव्र रिप्ड लुक के लिए, पुलकित हमेशा अपने लुक्स को दिलचस्प रखते हैं।
पुलकित सम्राट हर नई भूमिका के साथ खुद को फिर से परिभाषित करते है और हम उन्हें उनके अलग-अलग रूप में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। हाथी मेरे साथी और तैश को अप्रैल – मई में रिलीज़ होने की उम्मीद थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह रिलीज़ नहीं हो पाई है, और पुलकित के पास हमारे लिए क्या है यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


