- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
इंडेक्स अस्पताल से 57 मरीज़ो को स्वस्थ कर डिस्चार्ज किया
इंदौर. आज 22 मई शुक्रवार को भी कोरोना को परास्त कर बड़ी संख्या में 57 मरीज़ इंडेक्स अस्पताल से स्वस्थ हो कर अपने घर लौटे। इसी के साथ इंडेक्स अस्पताल से अब तक लगभग 400 से भी अधिक मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर को लौट चुके है।
साथ ही कोरोना से लड़ रहे मरीज़ों को भी उम्मीद है कि अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों से वह भी जल्द ही इस बीमारी को हरा कर अपने घर जाएंगे।स्वस्थ मरीज़ों को शुभकामनाएं देने के लिए आज इंडेक्स अस्पताल परिसर में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. एस. एम. होलकर एवं डॉ. रविजा प्रसाद मौजूद थे।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ. अजय जोशी, डॉ दुबे, कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि* आज भी इंडेक्स अस्पताल से 57 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस से पहले भी इंडेक्स से कई बार बड़ी संख्या में मरीज़ों को डिस्चार्ज किया गया है।
हमारे डॉक्टर्स व उनकी टीम जो घर परिवार छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है उनके बिना यह संभव नही हो सकता था। इंडेक्स अस्पताल में मरीज़ो की समुचित केयर की जा रही है, उचित दवाइयां, नर्सिंग, स्पेशल डाइट तथा सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं.
इसके साथ ही इंडेक्स अस्पताल में हम मरीज़ों को मानसिक स्तर पर मजबूत भी बनाते है जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ने का खतरा न हो एवं मरीज़ों को प्रतिदिन योग क्रिया भी कराई जाती है जिससे मरीज़ों की इम्यूनिटी में सुधार आता रहें।
*इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया* कि हमारे लिए यह काफी खुशी की बात है कि इंडेक्स अस्पताल में भर्ती मरीज़ो की हालत में तेज़ी से हो रहे सुधार हो रहे है वही जल्द ही बड़ी संख्या में दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने की उम्मीद है।


