- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पत्नी संयुक्ता के लिए ब्यूटीशियन बने मनीष पॉल
सुल्तान ऑफ स्टेज मनीष पॉल हमेशा से ही बुद्धिमत्ता की भावना से ओत-प्रोत व्यक्ति रहे हैं। मनीष ने हमेशा अपने अभिनय , वन लाइनर और शानदार पंचों के साथ हमारे दिलों को चुराया है और इस लॉकडाउन के दौरान मनीष पॉल एक अद्भुत शॉर्ट फिल्म लेकर आए हैं जो आपको स्क्रीन पर बांधे रखता है।
शॉर्ट फिल्म को पूरी बॉलीवुड बिरादरी से सराहना प्राप्त हो रही है और इतना ही नही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी मनीष पॉल के इस बढ़िया काम की सराहना की है।
इस लॉकडाउन के दौरान मनीष ने तमाम ऐसे काम किये है जो वे करना चाहते थे । मनीष ने सिंगिंग से लेकर कूकिंग में सभी में हाथ आजमाया है । हालही में मनीष ने अपने सोशल मीडिया पर उनके नए हेयर कट के लिए अपनी पत्नी को धन्यवाद कहा था , मनीष ने यह भी कहा था कि इससे पहले कभी भी संयुक्ता ने उनका हेयर कट किया नही था और यह उन्होंने पहली बार किया था।
इस बार मनीष ने पत्नी सयुंक्ता के आइब्रोज बनाये है , इस पर सयुंक्ता पॉल ने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा ” किसने सोचा था कि में आइब्रोज को इस तरह शेप दूँगी ?यह मेरे लिए किया मनीष ने ! मुझे नही पता था कि मनीष इस तरह उस्तरा भी चला सकता है।
इस पर मनीष ने हँसते हुए रिप्लाई किया “hahahaha ट्रस्ट करने के लिए शुक्रिया, मुझे लगता है मेने डिसेंट काम किया है । और यह तस्वीर सबूत है कि अगर कुछ गलत हुआ तो उसकी जिम्मेदारी मेरी होगी।
देखा जाए तो इस लॉकडाउन सब कुछ बंद पड़ा है , और जो उपलब्ध संसाधन है उससे ही हर कोई अपना काम चला रहा है । हालही में सयुंक्ता मनीष के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बनी थी तो आज मनीष अपनी पत्नी संयुक्ता के लिए ब्यूटीशियन बन गए।


