- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की आगामी सीरीज़ ‘कहने को हमसफ़र है 3’ का खूबसूरत ट्रेलर हुआ रिलीज़!
पहले दो सीज़न की शानदार सफलता के बाद, इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 अपनी सबसे सफल फ्रेंचाइजी ‘कहने को हमसफ़र है’ के तीसरे सीजन के साथ दर्शकों का फिर से मनोरंजन करने के लिए लौट आया है।
यह शो 6 जून को रिलीज होने वाला है, लेकिन उससे पहले दोनों प्लेटफार्म ने बहुप्रतीक्षित श्रृंखला के ट्रेलर रिलीज़ के साथ उत्साहित कर दिया है, जिसमें एक बार फिर रोनित रॉय, गुरदीप कोहली पुंज, मोना सिंह, अपूर्वा अग्निहोत्री सहित अदिति वासुदेवा जैसे भारतीय टेलीविजन उद्योग से दिग्गज कलाकार नज़र आएंगे।
ट्रेलर में 4 साल के लंबे अंतराल के बाद सभी की ज़िंदगी में आये बदलावों को चित्रित किया गया है। अनन्या एक सफल व्यवसायी और एक माँ है, वह पहले शांत थी लेकिन अब तूफानी एना बन गई है। दूसरी ओर पूनम ज़िन्दगी में आगे बढ़ गई है और अभिमन्यु के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रही है।
रोहित अब पूरी तरह से लापरवाह हो गए है और उनकी ज़िंदगी में कोई जिम्मेदारी नहीं है। कुछ भी खोने के लिए और देखभाल करने के लिए न होने के कारण, वह अपनी अशांति को या तो बाइक पर जाकर या फिर खुद से छोटी महिलाओं के साथ नासमझ रिश्ते बनाकर कम करता है।
निशा (अंजुम फ़कीह) और अमायरा (अदिति वासुदेवा) की रोहित की ज़िंदगी में एंट्री के साथ, हर कोई यह सोच सकता है कि रोहित पूरी तरह से अपने नवीनतम रोमांस को एन्जॉय कर रहे है, लेकिन उसका अतीत उसे वास्तविकता स्वीकार करने में असमर्थ बना रहा है कि पूनम और अनन्या अब उसकी जिंदगी का हिस्सा नहीं हैं।
ट्रेलर में आगे रोहित के कारण उनकी बेटियों के भवनात्मक आघात की झलक भी दिखाई गई है। रोहित और पूनम की बेटियों बानी और निक्की को अपने माता-पिता की असफल शादी के कारण जीवन में बहुत परेशानी और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है और वे चीजें को सामान्य करना चाहते थे। ट्रेलर में उथल-पुथल सिर्फ़ यही तक सीमित नहीं है क्योंकि रोहित का अनन्या और पूनम के पतियों के साथ भी आमना-सामना होता हैं।
ट्रेलर के बारे में बात करते हुए, बहुमुखी अभिनेता रोनित बोसराय, जो कहने को हमसफ़र है 3 में रोहित मेहरा की भूमिका निभा रहे है, उन्होंने साझा किया, “मुझे लगता था कि यह शो दर्शकों को पसंद आएगा लेकिन इतनी बड़ी सफलता बनने की कभी कल्पना भी नहीं की थी। हमारे पहले 2 सीज़न पर अपना प्यार बरसाने और सीजन 3 को संभव बनाने के लिए दर्शकों का आभारी हैं।
मेरे दर्शकों के लिए, मैं यह कहना चाहता हूं कि चौंकाने वाले खुलासे के साथ एक धमाकेदार सीज़न के लिए तैयार हो जाइये। उम्मीद है कि आप लोगों को उतना ही मज़ा आएगा, जितना हमें इसकी शूटिंग के दौरान आया था। आप इसे सुनिश्चित रूप से मिस नहीं करना चाहेंगे।”
गुरदीप कोहली कहती है कि, ‘इस सीज़न में दर्शकों को एक नई पूनम और उनके कई शेड्स देखने मिलेंगे। पहले से ही एक असफल विवाह और फिर एक बहुत छोटे व्यक्ति से पुनर्विवाह करने के बाद, अभी भी असुरक्षा की भावना है जो उसे परेशान करती है।
मुझे खुशी है कि मैंने ऐसी भूमिका निभाई है जो तीन सीज़न में बहुत बदल गई है। शो ने एक बार फिर रिश्तों और भावनाओं को इतने परिपक्व तरीके से निभाया है कि मुझे यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। ”
दो लोग जो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, जिन्होंने एक साथ रहने के लिए मुश्किलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, वे आज टूट गए हैं और एक-दूसरे से नफ़रत करते हैं। ठीक उसी जगह से शुरुआत करते हुए, जहाँ अंत हुआ था, ‘कहने को हमसफर है 3’ ने हमारे जहन में एक सवाल खड़ा कर दिया है – क्या फिर कभी प्यार पहले की तरह होगा?


