- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
- Jaaved Jaaferi Credits Saroj Khan For Teaching Him The Importance Of Expressions In Dance
- शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा – "नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…"
- Sheena Chohan Gives A Quick Sneak Peak To Fans About Her Next Big Hollywood Project Says, "New Stories, New World, New Adventure…."
- मां काली से प्रेरित सीरत कपूर की रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता, फैंस जुटे इसके मायने समझने में
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 3064, 116 मौते
इंदौर. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ते जा रही है. रविवार को भी 56 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 3064 हो गया. दो मौत के साथ मृतकों की संख्या 116 हो गई है. वहीं स्वस्थ होकर कुछ मरीज घर भी लौटे.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जडिय़ा द्वारा कल देर रत जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 857 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 794 निगेटिव और 56 पॉजीटिव निकले. इसके बाद कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3064 हो गया. वहीं 709 नये सैम्पल जांच के लिये मिले. इसके साथ ही 2 मौत भी हुई है और मौत का आंकड़ा 116 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 29921 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. जिनमें से कुल 3064 संक्रमित निकले. 64 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 1476 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1472 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 2675 संदेहियों को स्वस्थ होने पर क्वारंटाइन केंद्रों से छुट्टी दी गयी है.



