- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 3 हजार पार, 114 मौते
इंदौर. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे का सिलासिला जारी है. शनिवाको भी 75 नए मामले सामने आए. इसके बाद संक्रमितों की संख्या 3008 हो गई. वहीं तीन मौत के साथ मृतकों की संख्या 114 हो गई है. वहीं मरीजों का इलाज के बाद घर लौटने का सिलसिला जारी.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जडिय़ा द्वारा कल देर रत जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल कोरोना के 713 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 624 निगेटिव और 75 पॉजीटिव निकले. इसके बाद कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3008 पहुंच गया. वहीं शनिवाप को 630 नये सैम्पल जांच के लिये प्राप्त किये गये हैं. इसके साथ ही 2 मौत भी हुई है और मौत का आंकड़ा 114 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक कुल 29064 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं जिनमें से कुल 3008 ही संक्रमित पाये गये हैं. 31 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 1412 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1482 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से 52 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 2660 संदेहियों को स्वस्थ होने पर क्वारंटाइन केंद्रों से छुट्टी दी गयी है.



