- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शाहरुख खान ने मुज़फ़्फ़रपुर रेलवे हादसे की झंझोड़ कर रख देने वाली वीडियो के बाद प्रवासी श्रमिक बच्चे के समर्थन में हाथ बढ़ाया आगे!
हाल ही में, मुज़फ़्फ़रपुर रेलवे स्टेशन से एक प्रवासी श्रमिक के बच्चे का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया था। इस वीडियो के बाद, अब शाहरुख खान ने बच्चे की मदद और वित्तीय सहायता की पेशकश की है, जिसकी अब उसके दादा-दादी द्वारा देखभाल की जाएगी।
शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,”Thank you all for getting us in touch with the little one. We all pray he finds strength to deal with the most unfortunate loss of a parent. I know how it feels…Our love and support is with you baby.”
वीडियो में बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर रेलवे स्टेशन पर एक बच्चा अपनी मृत माँ को आंशिक रूप से एक चादर से कवर करते हुए नज़र आ रहा है। अरविना खातुन नाम की 35 साल की महिला प्लेटफॉर्म पर मृत अवस्था में नज़र आ रही है, जिसमें उसके सामान से भरे दो बैग भी उसके पास रखे हुए है। महिला और उसके दो छोटे बच्चे 25 मई को अहमदाबाद से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए थे।
शाहरुख खान इस कठिन समय में देश के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर कदम आगे रहते है। हाल ही में, कोलकाता अमफान चक्रवात से प्रभावित हुआ था और शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ एक बार फिर लोगों का समर्थन करने के लिए आगे आये है।
शाहरुख खान की समूह कंपनियां कोलकाता नाइट राइडर्स, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, मीर फाउंडेशन और रेड चिलीज वीएफएक्स ने कोविड-19 की लड़ाई में प्रधान मंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी और सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए कई पहल की घोषणा की थी। अभिनेता ने महाराष्ट्र में फ्रंटलाइन मेडिकल स्टाफ के लिए 25,000 पीपीई किट भी प्रदान की है जो इस वक़्त राज्य में कोरोनावायरस महामारी को रोकने की लड़ाई लड़ रहे है।
इस हालिया विकास के साथ, अभिनेता अपनी नेक पहल के जरिये सही मायने में समाज के उन वर्गों के समर्थन में आगे आये हैं, जो लॉकडाउन के दौरान कठिन समय से गुज़र रहे है।


