- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“लव आज कल” अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश ने संभाली किचन की कमान , बनाई लाजवाब एग करी।
लॉकडाउन ने हमें उन चीजों को करने के लिए पर्याप्त समय दिया है, जिनकी अक्सर हम परवाह नहीं करते थे। इस समय ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी अपने छिपे हुए टैलेंट को खोजने, पुराने प्रतिभाओं को निखारने का मौका दिया है जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया।
कैटरीना कैफ ने बर्तन धोने की कोशिश की, जबकि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने खाना पकाने की कोशिश की। वहीं सुपर मॉडल के रूप में मनोरंजन जगत में कदम रखने वाली प्रणति राय प्रकाश ने शेफ की टोपी पहन कर अपने लिए खाना बनाने का फैसला किया।
बॉलीवुड के कई सेलेब्स की तरह प्रणति राय प्रकाश भी इस समय घर पर अकेली हैं इसलिए घर के कामों को वे अकेले ही संभाल रही हैं। घर की सफाई से लेकर खाना पकाने तक अभिनेत्री सब कुछ खुद ही कर रही है। और समय के साथ ,वे खाना बनाने में भी माहिर हो गई है। उन्होंने अपने लिए भारतीय व्यंजनों में से एक एग करी बनाई ,जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा की।
लव आज कल अभिनेत्री ने एग करी और राइस पकाए ,जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। यह देखने में वाकई खूबसूरत दिख रहा था।
प्रणति राय प्रकाश का इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 2016 से लेकर फिल्म लव आज कल 2 का सफर काफी रोमांचक रहा है। बहुत कम लोग होते है जिन्हे इतने जल्दी प्रसंशको का ढेर सारा प्यार मिलता है , उनमे से एक प्रणति है। इसके साथ ही उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से डेब्यू किया, जिसमें जिमी शेरगिल और माही गिल ने अभिनय किया, जहां उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई। अभी वे “मनफोडगंज की बिन्नी” में प्रमुख भूमिका में नज़र आ रही हैं। जिसे प्रसंशको का काफी प्यार मिल रहा है। इसके अलावा प्रणति ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो कार्टेल में ऋत्विक धनजानी के साथ नज़र आएँगी।


