- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सीरत कपूर ने इस सुपरस्टार को ‘सर’ कहकर पुकारा तो आया यह जवाब
कोरोनावायरस महामारी के कारण लगा हुआ लॉकडाउन धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है। और कुछ ही समय में सब कुछ वापस पुरानी स्थिति पर आ जायेगा। क्योंकि लॉकडाउन के चलते सबके पास पर्याप्त समय था अपने पुराने पलों को याद करने का और उन्हें जीने का। टॉलीवुड अभिनेत्री सीरत कपूर ने अपने शूटिंग के दिनों को याद करके साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ एक पिक्चर सोशल मीडिया में शेयर की है।
बॉलीवुड में फिल्म ‘रॉकस्टार’ से कोरिओग्राफर के रूप में अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सीरत कपूर ने अपने सोशल मीडिया में तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन के साथ एक फोटो शेयर की है। यह फोटो वर्ष 2017 में आई फ़िल्म ‘राजू गारी गाधी 2’ की शूटिंग के समय का है। अभिनेत्री ने फोटो शेयर करने के साथ उस समय घटित किस्से के बारे में हमें बताया कि नागार्जुन ने शूटिंग के समय जोर देकर कहा था कि उन्हें “सर” कहकर नहीं पुकारा जाए।
सीरत कपूर ने कहा ” यह फोटो तब का है जब मैं और नागार्जुन सर ‘शिर्डी साईं’ फिल्म में किरदार को याद करते हुए आध्यात्मिकता के बारे में बात कर रहे थे। तभी नागार्जुन सर ने महसूस किया कि मैं बड़े ही ध्यान से फिल्म के सीन को देख रही हूँ और तभी उन्होंने कहा कि ‘पूरा वीडियो देखने की ज्यादा जरुरत नहीं है ‘और हंसने लगे। साथ ही वे इस कोशिश में लगे थे कि मैं उन्हें ‘सर ‘ कहकर सम्बोधित न करू। इस तरह हम शूटिंग के बाद ऑफ सेट मस्ती करते थे। एन्जॉय करते थे। “
सीरत ने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे नागार्जुन के साथ बैठी हुई है।
फिल्म ‘रॉकस्टार’ से कोरिओग्राफर के रूप में अपनी शुरुआत के बाद, उन्होंने टॉलीवुड में टाइगर्स (2015), कोलंबस (2015), राजू गारी गाधी 2 (2017), ओक्का कशनम (2017) और टच चेसि चुडू (2018) जैसी कई हिट तेलुगु फिल्मों में काम किया है। अब उन्हें बहुत जल्द फिल्म “कृष्णा एंड हिज़ लीला” और “मां विनता गाधा विनुमा” में देखा जाएगा। दोनों ही फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। और मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने का विचार किया जा रहा है।


