- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास ने अपनी पसंदीदा कविता से इस तरह किया लोगो को प्रेरित
बॉलीवुड इंडस्ट्री की हस्तियां नए-नए तरीकों से अपने प्रशंसकों और अनुयायियों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वे लोगों की प्रेरणा बन कर उन्हें इस समय अपने आप को किस तरह मजबूत रखना है यह सन्देश देने की कोशिश कर रहे हैं।
साथ ही अपने प्रशंसकों से गायन, डांस , लाइव चैट, कविता सुनाना, अपनी दिनचर्या साझा करना जैसी चीज़ो से उनके जीवन को किस तरह से व्यस्त रखना है यह कोशिश भी कर रहे हैं। इस महामारी और लॉक डाउन के कारण सितारे भी अपने शौक का पता लगाने और अपने प्रशंसकों को इसके माध्यम से प्रेरित करने में सक्षम हो रहे हैं।
अनंग्शा बिस्वास आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई प्रकार के प्रेणादायक वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर रही है, जिन्हे देख उनके प्रशंसको का मनोबल बढ़ रहा है। बंगाली छोरी ने अपने कविता के माध्यम से अपने प्रशंसकों को फिर से प्रभावित किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा कवी रुडयार्ड किपलिंग की एक कविता “इफ” से एक श्लोक लेकर सब के साथ साझा किया।
अनंग्शा विश्वास कहती हैं, “जैसा कि हम जानते हैं कि यह समय हम सभी के लिए बहुत ही मुश्किल है, इसलिए मैंने सोचा कि रूडयार्ड किपलिंग द्वारा अपनी पसंदीदा कविता ‘इफ’ आप सभी के साथ साझा करू ,जोकि बहुत ही उपयुक्त है। “कविता पढ़ने के बाद अनंगशा फिर से कहती है, “वाह वाकई यह सुंदर है। मेरा मतलब यह है कि हम जिस स्थिति में हैं, उसके लिए यह बहुत अच्छा है। कृपया ध्यान रखें और मैं जल्द ही आप लोगों से मिलूंगी।”
अनंग्शा बिस्वास मिर्जापुर और होस्टेजेस पार्ट 1 में नज़र आने के बाद, अब मिर्जापुर 2 और होस्टेज 2 की शूटिंग पूरी कर चुकी है बस रिलीज की तारीख अभी तक लॉकडाउन के कारण तय नहीं की गई है, लेकिन अब जब धीरे धीरे लॉकडाउन खुल रहा है तो उम्मीद है कि दोनों सीरीज की रिलीज़ डेट बहुत जल्द ही घोषित हो जाएगी।


