- ई-रूफ एनुअल 2026 सफलतापूर्वक संपन्न, इंदौर बना एआई , एवीजीसी और स्टार्टअप इनोवेशन का बड़ा मंच
- 05 reasons to watch Aga Aai Aaho Aai on Marathi Zee 5
- कट्स इंटरनेशनल की रिपोर्ट में आजीविका, सुरक्षा और किफायती शहरी परिवहन की रक्षा के लिए समान बाइक टैक्सी नियमों की मांग
- एमएस धोनी ने सोलरस्क्वायर में निवेश किया, भारत में रिहायशी रूफटॉप सोलर के विस्तार को दिया समर्थन
- यूटीआई वैल्यू फंड - पूरे मार्केट कैप में अवसरों की तलाश करने वाला फंड
मैं हमेशा से ही अनंग्शा बिस्वास के साथ काम करना चाहता था: सौमित्र सिंह
मिर्ज़ापुर अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास ने ‘मैंने अनुभव से सीखा है ‘ में अपने एक्टिंग का जलवा बिखेरती नज़र आई है। यह कविताओं की सीरीज़ है ,जिसे Youtube पर रिलीज़ की गया है। सौमित्र सिंह के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ को विश्वास भूषण ने लिखा है जबकि शशवत् जोशी द्वारा निर्मित किया गया है।
निर्देशक सौमित्र सिंह ने मिर्जापुर और होस्टेज अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा – “मैं हमेशा से ही अनंग्शा बिस्वास के साथ काम करना चाहता था और सही अवसर की प्रतीक्षा कर रहा था।
मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं। आखिरकार, मुझे सही मौका मिल गया , जिसमे मैंने अनंग्शा बिस्वास और अन्य अभिनेताओं के साथ विश्वास भूषण द्वारा लिखित और शशवत् जोशी द्वारा निर्मित “मैने अनुभव से सीखा है” शीर्षक को लेकर एक काव्य कहानी किया।
यह अनंग्शा के साथ काम करने का एक शानदार अनुभव था , जो पहले ही “लव शुव ते चिकन खुराना” और “मिर्जापुर” और “प्रतिभा” फिल्मो से अपनी एक्टिंग का लोहा मंजवा चुकी है। हम आगे भी एक छोटी फिल्म पर एक साथ काम करने के बारे में चर्चा कर रहे हैं। अनंग्शा बिस्वास का काम के प्रति समर्पण और उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।
अच्छे कलाकारों के साथ काम करना हमेशा से ही ख़ुशी की बात होती है। मैं महान अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास के साथ काम करके काफी गर्व महसूस कर रहा हूँ। और आगे भी अभिनेत्री के साथ अन्य प्रोजेक्ट पर काम करने की उम्मीद करता हूं।”
अनंग्शा बिस्वास मिर्जापुर और होस्टेज पार्ट 1 में नज़र आने के बाद, मिर्जापुर 2 और होस्टेज 2 की शूटिंग पूरी कर ली है और रिलीज की तारीख अभी तक लॉकडाउन के कारण तय नहीं की गई है, लेकिन अब जब धीरे धीरे लॉकडाउन खुल रहा है तो उम्मीद है कि दोनों सीरीज की रिलीज़ डेट बहुत जल्द ही घोषित हो जाएगी।


