- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
निसान इंडिया ने दिखलायी बहु-प्रतीक्षितB-SUVकी झलक
नई दिल्ली. निसान इंडिया ने टैक्नोलॉजी से लैस और स्टाइलिश B-SUV कन्सेप्ट की हैडलाइट्स तथा ग्राइल की आज पहली झलक जारी की है। B-SUV कन्सेप्ट को आगामी 16 जुलाई, 2020 को ग्लोबल हैडक्वाटर्स में पहली बार दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।
भारतीय बाज़ार के लिए पेश कॉम्पैक्ट B-SUV में निसान की खूबियों को समेटा गया है जो जबर्दस्त प्रोडक्ट्स तथा टैक्नोलॉजी के मेल से लोगों को सशक्त बनाने की भावना के अनुरूप है। निसान की कॉम्पैक्ट B-SUVको विव 2020-21 की दूसरी छमाही में लॉन्च करने की योजना है।
निसान की ग्लोबल SUVकी खूबियों पर आधारित और उन्नत टैक्नोलॉजी से सुसज्जित, नई कॉम्पैक्ट SUVको आने वाले भविष्य की यात्राओं के मद्देनज़र तैयार किया गया है जिसमें है सड़कों पर दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाला स्टाइलिश डिजाइन।
निसान की नई SUVमें निसान इंटेलीजेंट मोबिलिटी के तहत् नवीनतम टैक्नोलॉजी उपलब्ध करायी गई है और साथ ही, समाज का हिस्सा बनाने के लिए इसमें कंपनी के दृष्टिकोण को भी शामिल किया गया है।
B-SUVवास्तव में, निरंतर इनोवेशन और जापानी इंजीनियरिंग के जज़्बे के अनुरूप, निसान के ग्लोबल SUVकी खूबियों को अपने में समेटे हुए है और यह निसान के सफल मॉडलों जैसे पेट्रोल, पाथफाइंडर, अरमाडा, X-ट्रेल, जूक, कशकाइ तथा किक्स पर आधारित है।


