- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
बेटियो पर बनी फिल्म का प्रदर्शन किया
इंदौर. छोटी बालिकाओं के साथ बढते हुए यौन अत्याचार और बलात्कार को कैसे रोका जाए और इस ओर क्या क्या प्रयास किये जाने चाहिये। उपरोक्त उद्देश्य के साथ संस्था ने बेटी बचाओं बेटीपढाओं और उसे समझाओं कार्यक्रम प्रारंभ किया। संस्था ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि इस विषय पर शॉर्ट फिल्में बनाये। इन फिल्मों का प्रीमियर प्रदर्शन प्रेस क्लब सभागृह में आयोजित किया गयण।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीबीबीपी के प्रदेश संयोजक रघुनंदनजी शर्मा तथा विशेष अतिथि बीबीबीपी के ब्राण्ड एम्बेसेडर राजाजी बुन्देला और मैक इन्स्टीट्यूट के डायरेक्टर महेन्द्रजी सिसोदिया उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष डॉ. रजनी भंडारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला और प्रदर्शित फिल्मों की जानकारी दी। निर्णायक की भूमिका निभाई प्रोफेसर राजीव शर्मा और श्रीमती रचना चौहरी ने प्रथम पुरस्कार 11000 रूपये दिया गया फिल्म येट अनादर सेफ गर्ल को द्वितीय पुरस्कार 7000 रूपये लाईफ इन मोशन को एवं तृतीय पुरस्कार 5्र000 रूपये आरवी को और प्रोत्साहन पुरस्कार 3000 रूपये हार्दिक जैन की फिल्म को दिया गया।
साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किये गये। इस अवसर पर संस्था के सदस्यो के बीच मॉं बेटी सबसे अच्छी प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें सभी सदस्य अपनी बेटी के साथ एक ही रंग के परिधान में आई थी। निर्णायक डॉ. रीता चांदकी ने प्रथम विजेता का चयन किया। इस अवसर पर अैलेण्ट स्कूल के ऐसे 5 माता पिता और उनकी बेटी का सम्मान भी किया गया, क्योकि इन्हे सिर्फ बेटियां है और यह साधारण परिस्थिति के है।
इस अवसर पर विशेष सहयोगी जयेश तिवारी तथा अन्य सहयोगियों का भी सम्मान किया गया। संचालन पूर्णिमा राउत ने किया तथा आभार प्रदर्शन सुनीता सक्सेना ने किया। डॉ. रजनी भंडारी ने बताया कि इस तरह उनकी संस्था ने एक शाम बेटियों के नाम आनंदी का आयोजन किया।


