- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
इंदौर में 43 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, 2 मौत
इंदौर. शहर में नए पॉजीटिव मरीजों के मिलने और उनकी मौतों का सिलासिला जारी है. 43 नए मरीज मिलने के साथ कोरोना पॉजीटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 4876 हो गया. दो मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 246 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1404 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1356 निगेटिव और 43 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 2 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 3 खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 4876 हो गया. वहीं 2 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 246 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 92863 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4876 पॉजीटिव निकले. इनमें से 246 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 9 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 3781 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 849 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4616 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


