- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर जिले के सांवेर में लगभग 2400 करोड़ रूपये लागत की महत्वकांक्षी सिंचाई योजना जल्द लेने लगेगी मुर्तरूप
*मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे भूमिपूजन*
इंदौर. इंदौर जिले सांवेर में लगभग 2400 करोड़ रूपये लागत की महत्वाकांक्षी सिंचाई योजना जल्द ही मुर्तरूप लेने लगेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान तथा श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस परियोजना का शीघ्र ही भूमिपूजन करेंगे।
नर्मदा सिंचाई योजना के नाम से आकार लेने वाली इस योजना के तहत सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 178 ग्रामों को सीधा लाभ मिलेगा। योजना से 64 हजार हेक्टयर रकबे में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस पूर्ण होने पर सांवेर क्षेत्र विकास की नयी इबारत लिखेंगा।
यह जानकारी आज यहां जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने रेसीडेंसी में पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री राजेश सोनकर, श्री गौरव रणदिवे, श्री उमेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। श्री सिलावट ने इस योजना की मंजूरी के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह योजना सांवेर क्षेत्र के लिये बड़ी सौगात होगी। योजना की मंजूरी से सांवेर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। ग्रामीणों को जहां एक और सिंचाई के लिये पानी मिलेगा, वहीं दूसरी और उनकी पेयजल की समस्या समाप्त होगी और भू-जल स्तर पर में वृद्धि होगी।
उन्होंने बताया कि इस योजना को स्वीकृत कराने लिये मेरे द्वारा लम्बे समय से प्रयास किये जा रहे थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की दृढ इच्छा शक्ति के चलते यह योजना मंजूर हुई है। उन्होंने बताया कि इस योजना से खरगोन और उज्जैन के अनेक गांव भी लाभान्वित होंगे।
नर्मदा नदी ओंकारेश्वर जलाशय से 430 मीटर ऊंचाई तक उद्वहन कर सिंचाई सुविधा के लिये पानी मिलेगा। ग्रामों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिये दबाव युक्त पाईप्ड नहर प्रणाली बनाई जायेगी। परियोजना के लिये कुल 31 क्यूमेक जल उद्वहन किया जायेगा।
इसमें 80 हजार हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के अतिरिक्त 1.50 क्यूमेक जल पेयजल के लिये तथा 1.50 क्यूमेक जल उद्योगिक उपयोग लिये प्रावधानित है। परियोजना में कुल 0.285 एमएएफ जल का उपयोग होगा। परियोजना की लागत 2358 करोड़ अनुमानित है।


