- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
- Jaaved Jaaferi Credits Saroj Khan For Teaching Him The Importance Of Expressions In Dance
- शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा – "नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…"
- Sheena Chohan Gives A Quick Sneak Peak To Fans About Her Next Big Hollywood Project Says, "New Stories, New World, New Adventure…."
- मां काली से प्रेरित सीरत कपूर की रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता, फैंस जुटे इसके मायने समझने में
जीवम में मेड शब्द याद रखिए: डॉ. रावत
इंदौर. जीवन मे अंग्रेजी का एक शब्द मेड (एमएडीई) याद रखिये. एम मतलब मेंटली रिलैक्सेशन, ए मतलब अवेयरनेस स्वास्थ्य के प्रति, डी मतलब डाइट और ई मतलब एक्सरसाइज.
यह बात डॉ. रावत ने कही. आज ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत में मेदांता हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भारत रावत पहुंचे. दो वर्ष अमेरिका में रहने के बाद वे अपनी सेवाएं मेदांता हॉस्पिटल में दे रहे है. उन्होंने क्लब के सदस्यों को बताया कि अगर आप स्ट्रेस नही रखेंगे, जीवन मे अधिक चिंताएं, एक दूसरे के बाते शेयर करना, ये सब एक अच्छे आदमी की निशानी नही है. इन बातों से अपने आपको दूर रखेंगे तो स्ट्रेस कम होगा।सेहत के प्रति सजग रहेंगे. किसी भी पार्टी या वैवाहिक समारोह में जाने के पहले कुछ खाकर जाना चाहिये ताकि शादी पार्टियों में अनावश्यक खाने से बचा जा सके और आप अपने खाने पर स्वयं कंट्रोल रख पाएंगे. नियमित व्यायाम करेंगे तो दिल की बीमारी से हमेशा दूर रहेंगे. क्लब के कोच जितेंन्द्र मेश्राम की डॉ. रावत ने काफी तारीफ की और मेघदूत उपवन और इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में एरोबिक्स जैसी विधा को फैलाने के लिये विशेष रूप से सम्मानित किया. आरम्भ में क्लब के कोऑर्डिनेटर महेश रसाल ने उनका अभिवादन किया. पूनम भगत ने मंच पर उनका स्वागत किया और कोच जितेंन्द्र मेश्राम ने आभार माना. डॉ रावत ने स्वयं भी एरोबिक्स किया और इसे नियमित करने की सलाह दी.


