- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
वंदे भारत मिशनः शारजाह से फ्लाइट में आए 151 यात्री
रविवार रात लगभग आठ बजकर 30 मिनट पर वन्दे भारत मिशन की एयर इंडिया की फ़्लाइट 151+1 इंफेंट =152 यात्रियों को लेकर शारजाह से आकर देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर उतरी।
इन यात्रियों की प्रारम्भिक जाँच में किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण नही मिले , इन यात्रियों को भारत सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार 7 दिवस इंस्टिट्यूशनल क्वारन्टीन कराया जाएगा एवम उसके पश्चात 7 दिवस होम क्वारन्टीन कराया जाएगा । इसमें 45 इंदौर के हैं, जिन्हें होटल जिंजर में क्वारन्टीन कराया जाएगा।
तीन महीने के इंतजार के बाद लौटे
शारजाह से इंदौर आई फ्लाइट में ज्यादातर वे लोग थे जिनकी वहां जॉब चली गई या फिर लॉकडाउन के बाद से ही फंसे थे। शारजाह से इंदौर मल्हार पल्टन निवासी कुर्बान खान भी आए। उन्होंने कहा था उनकी वहां जॉब है। इंदौर-दुबई पहली फ्लाइट से वे गए थे। लॉकडाउन के बाद से ही वे अपने घर लौटना चाहते थे। तीन महीने से वे इंतजार कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद आखिर वे घर पहुंचे।
वहीं, दुबई में रहने वाले भारतीयों ने इंदौर सहित प्रदेश के लोगों की काफी मदद भी की। दुबई निवासी अजय कासलीवाल ने बताया इंदौर सहित प्रदेश के लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए यूएई में एक कोर कमेटी का गठन भी हुआ। इसमें इंदौर के नीलेश जैन, चंद्रशेखर भाटिया, जितेंद्र वैद्य, हरिश मिश्रा, संजय जैन शामिल है। इन लोगों ने मदद भी की।


