- ई-रूफ एनुअल 2026 सफलतापूर्वक संपन्न, इंदौर बना एआई , एवीजीसी और स्टार्टअप इनोवेशन का बड़ा मंच
- 05 reasons to watch Aga Aai Aaho Aai on Marathi Zee 5
- कट्स इंटरनेशनल की रिपोर्ट में आजीविका, सुरक्षा और किफायती शहरी परिवहन की रक्षा के लिए समान बाइक टैक्सी नियमों की मांग
- एमएस धोनी ने सोलरस्क्वायर में निवेश किया, भारत में रिहायशी रूफटॉप सोलर के विस्तार को दिया समर्थन
- यूटीआई वैल्यू फंड - पूरे मार्केट कैप में अवसरों की तलाश करने वाला फंड
कोरोना वॉरियर्स के साथ अभिनेता मनीष पॉल ने सारेगामापा लील चैंप्स का शूट किया
जैसे की हम सभी अब तक जानते हैं कि लॉक डाउन धीरे धीरे खुलने की प्रक्रिया के बाद काम फिर से शुरू हो गया है और इससे राहत की सांस मिली है। हाल ही में अभिनेता और होस्ट मनीष पॉल को सारेगामापा के सेट पर देखा गया और यह एपिसोड कई कारणों से काफी खास रहा।
यह 100 दिनों के लॉकडाउन के बाद का पहला एपिसोड है और इस एपिसोड को कोविड 19 के फ्रंटलाइन योद्धाओं के साथ शूट किया गया, जिन्होंने अपने साथी नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए इस कठिन समय के दौरान अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
अभिनेता और होस्ट, मनीष पॉल को इन योद्धाओं के साथ मंच साझा करते हुए और उन्हें और उनके बलिदानों को अपने हंसमुख और नम्र अंदाज में सम्मान देते देखा गया।
मनीष ने कहा, “डॉ अनिल की पत्नी डॉ शर्मिला के साथ मंच पर होना एक ऐसा अविस्मरणीय क्षण था, जिन्होंने कोविड -19 से पीड़ित मरीजों की सेवा करने के लिए अपना जीवन त्याग दिया और मैं बहुत आभारी हूं और मुझे लगता है कि हम सब उनके बलिदान के लिए और साथ ही उनके काम के लिए उनके समर्पण और प्रेम से हम सब प्रेरित होंगे।
डॉ अनिल सच्चे शब्दों में एक वास्तविक नायक हैं और उनका पूरा परिवार योद्धा है जिन्होंने अपने साथी नागरिकों की सेवा करते हुए अपने करीबी को खो दिया। योद्धाओं के साथ मंच साझा करना बहुत खास था, जिन्होंने अपनी शादी बहुत ही कम खर्चे में की और मानव जाति के लिए धन का दान किया और इतना ही नही इस बंदे ने एंबुलेंस चलाई और कई लोगों की जान बचाई।
इस महामारी के दौरान हमे घर के अंदर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है और हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे कोरोना योद्धा सुरक्षित रहे हैं और जीवित अपने परिवारों में वापस आ सकें।”
बढिया और ख़ुशनुमा माहौल में मनीष ने सारेगामापा की शूटिंग शुरू कर दिया है और अब फ्रंटलाइन योद्धाओं के साथ शूट हुए इस एपीसोड के जल्द ही प्रसारित होने के इंतेजार में है ।


