- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बैस्ट प्राइस इंदौर ने ग्राहकों से आग्रह किया कि वे कम भीड़ के वक्त खरीददारी करें
इंदौर. वालमार्ट इंडिया द्वारा इंदौर में चलाया जा रहा बैस्ट प्राइस स्टोर बीते दो महीनों के दौरान ई-कॉमर्स के जरिए जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में अग्रिम मोर्चे पर रहा है। अब इस स्टोर ने अपने ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे कम भीड़ के समय खरीददारी के लिए आएं।
ग्राहकों की भलाई को ध्यान में रखते हुए बैस्ट प्राइस ने प्रवेश हेतु टोकन प्रणाली को लागू किया है। जो सदस्य ग्राहक स्टोर में आकर खरीददारी करना चाहते हैं उनके लिए दो सप्ताह पहले टोकन प्रणाली शुरु की गई ताकि सुरक्षा को और अधिक पुख्ता किया जा सके।
’’बैस्ट प्राइस किसी भी वक्त में केवल 50 लोगों को भीतर आने की अनुमति देता है। स्टोर के बाहर बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सुरक्षित वेटिंग एरिया भी बनाया गया है। एक मैम्बरशिप कार्ड पर केवल एक ही सदस्य स्टोर के अंदर जा सकता है।’’ वालमार्ट इंडिया के प्रवक्ता ने कहा।
’’स्टोर में सैनिटेशन और सुरक्षा के पर्याप्त उपाय पहले ही किए जा चुके हैं। स्टोर में काम करने वाले सभी ऐसोसिएट्स को मास्क, दस्ताने और फेस शील्ड दिए गए हैं।
बैस्ट प्राइस स्टोर्स के फर्श को पीली रेखाओं और चैकोर आकारों से चिन्हित किया गया है, ताकि प्रत्येक सदस्य को दूसरे सदस्यों से सुरक्षित दूरी के लिए पर्याप्त जगह मिले। स्टोर के प्रवेश द्वार पर हैंड वाशिंग स्टेशन लगाया गया है और स्टोर के भीतर जगह-जगह पर सैनिटाइज़र स्टेशन तैनात किए गए हैं।
स्टोर्स में कांटेक्टलैस थर्मोमीटर हैं ताकि शारीरिक तापमान की जांच की जा सके। हमारे स्टोर्स में जिन जगहों को बहुत ज्यादा छुआ जाता है उन्हें नियमित रूप से सैनिटाइज़ किया जा रहा है और डिसइनफैक्टेंट से साफ किया जाता है।
ग्राहकों के लिए स्वास्थ्य व सैनिटाइज़ेशन संबंधी जरूरी उत्पाद उपलब्ध हैं जैसे मास्क, पर्सनल वॉश व सैनिटाइज़र साथ ही घर में सफाई की चीज़ें। इन वस्तुओं के लिए स्टोर में एक विशेष स्थान तय किया गया है।
वालमार्ट इंडिया इंदौर के अपने सदस्य ग्राहकों को प्रोत्साहित करती है कि वे बैस्ट प्राइस वैबसाइट और मोबाइल ऐप का उपयोग करें और कुछ ही दिनों के भीतर सामान उन तक पहुंच जाएगा। लॉकडाउन से पहले के मुकाबले बैस्ट प्राइस इंदौर में ईकॉमर्स आर्डर 5 गुना बढ़ गए हैं,’’ प्रवक्ता ने कहा।
कंपनी ने अतिरिक्त डिलिवरी पार्टनरों को अपने साथ जोड़ा है ताकि ज्यादा तादाद में सामान पहुंचाया जा सके। हमारी डिलिवरी टीम पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट जैसे मास्क, हैंड सैनिटाइज़र व दस्तानों से सुसज्जित है और डिलिवरी वाहनों को लोडिंग से पहले डिसइनफैक्ट किया जाता है।
वालमार्ट इंडिया मैम्बरशिप आधारित व्होलसेल प्लैटफॉर्म का संचालन करती है जहां किराना, दफ्तर, संस्थान, होटल, रेस्त्रां व केटरर के साथ-साथ आर्मी व पैरामिलिट्री भी राशन, पर्सनल केयर व अन्य जरूरी सामान की खरीददारी करते हैं।


