- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ओटीटी का भविष्य काफी शानदार है: सूर्या शर्मा
अभिनेता सूर्या शर्मा सोनी लिव की सीरिज अनदेखी में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसमें वह रिंकू के किरदार में नजर आएंगे। सूर्या का मानना है कि ओटीटी का भविष्य काफी शानदार है और फिलहाल जो समय चल रहा है, उसमें तो ओटीटी को महत्व मिलना निश्चित है। इसके साथ ही उन्होंने शो से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।
सोनी लिव पर अनदेखी के लिए आपको कैसे चुना गया ?
2018 की बात है, जब मैं वेब सीरीज होस्टेजेज़ की शूटिंग कर रहा था। मैं दिल्ली में था। तब अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट में क्रिएटिव हेड रोहित फिलिप, जो कि हॉस्टेजेज़ के निर्माता भी थे, मेरे पास आए। उन्होंने मुझे एक स्क्रिप्ट पढ़ने को दी और शो के बाद अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर सिद्धार्थ सर से मिलने को बोला। सिद्धार्थ सर से मिलने के दौरान उन्होंने मुझे शो की कहानी सुनाई और इसके लिए ऑडिशन देने को कहा। मुझे इसमें अपना कैरेक्टर काफी जटिल लगा। दो दिन बाद मैंने शो के लिए ऑडिशन दिया और मुझे चुन लिया गया। इस तरह मुझे अनदेखी में रोल मिला।
अनदेखी में आपके द्वारा निभाए जाने वाले किरदार के बारे में कुछ बताएं?
रिंकू सीधी बात कहने वाला आदमी है। वह थोड़ा कठोर है। लेकिन रिंकू की जो चीज मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह अपने पिता के प्रति उसका प्यार है। पूरी कहानी में यही उसकी ताकत है।
इस कैरेक्टर को निभाना आपके लिए आसान था या मुश्किल ? क्या इसके लिए आपने कोई ट्रेनिंग या तैयारी की थी ?
हां, मैंने ढाई महीने की एक वर्कशॉप की थी। यह काफी मुश्किल और थका देने वाला अनुभव था। लेकिन जिंदगी में कुछ हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ती है। रिंकू की अपनी एक पर्सनैलिटी है और वैसी आक्रामकता अपने भीतर दिखाने की मैंने काफी कोशिश की है। डायलॉग व रिहर्सल के लिए मैं खुद को लोगों से अलग कर लिया करता था।
क्या आप अपने साथी कलाकारों और अन्य किरदारों के बारे में कुछ बता पाएंगे? उनके साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा ?
सभी काफी टैलेन्टेड हैं। मैंने हर्ष सर की काफी फिल्में देखी हैं। वह काफी अनुभवी हैं। मुझे उनके साथ काम करके बहुत मजा आया और काफी सीखने को भी मिला। उनके साथ एक जुड़ाव-सा कायम हो गया था। दिबेन्यू सर की अपनी ही एक शैली है, जिसे वह पर्दे पर उतारते हैं। उनसे भी मुझे काफी सीखने को मिला।
कई युवा अभिनेता भी थे, जिन्होंने काफी अच्छा काम किया है और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है। इसके अलावा सिद्धार्थ सर तो थे ही, जो हमारी सारी मुश्किलों को दूर करते और हमेशा हमें प्रेरित करने की कोशिश करते थे। हम सभी को वह एक परिवार मानते थे। शायद यही वजह है कि अनदेखी एक शानदार शो बनकर तैयार हुआ है।
शूटिंग के दिनों का कोई रोमांचक वाकया आप हमें सुना सकते हैं ?
शो के दौरान ऐसी दो-तीन यादें जरूर हैं। पहली तो यह कि मैं खुद हिमाचल प्रदेश से हूं। मेरा सौभाग्य रहा कि अनदेखी की शूटिंग मनाली में हुई। मेरे परिवार के लोग मुझे देखने आए थे। मेरे माता-पिता मुझे शूटिंग करते देख रहे थे। उस वक्त मुझे बहुत अच्छा लग रहा था। वे पल मेरे लिए यादगार थे।
दूसरी घटना एक कुत्ते से जुड़ी है, जिसे मैंने शूटिंग के दौरान ही पाल लिया था। मनाली में जो कुत्ते हैं, वे काफी प्यारे लगते हैं। मैंने उसे अपने माता-पिता के साथ भेज दिया। उसका नाम टाइगर है और जब भी मैं उसे देखता हूं, तब मुझे अनदेखी की याद आ जाती है और मैं रिफ्रेश हो जाता हूं।
ओटीटी में आपको भविष्य कैसा नजर आता है ?
मुझे लगता है कि ओटीटी का भविष्य काफी शानदार है और फिलहाल जो समय चल रहा है, उसमें तो ओटीटी को महत्व मिलना निश्चित है।
अंत में, दर्शकों के नाम कोई संदेश देना चाहेंगे?
अनदेखी आपको काफी मनोरंजक लगेगी। इसे जरूर देखिए और अपना फीडबैक जरूर दीजिए, क्योंकि यह मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।


