- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
इंडियाज़ बेस्ट डांसर मना रहा है डांस के गुरुओं – रेमो डिसूज़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस के 10 साल के रिश्तों का जश्न
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर इस वीकेंड अपने नए एपिसोड्स के साथ जोरदार वापसी कर रहा है। इसमें दर्शकों को पावर-पैक्ड परफाॅर्मेंस के साथ-साथ मस्ती भरे पल और दिलचस्प जुगलबंदी देखने को मिलेगी।
जहां 12 मशहूर कोरियोग्राफर्स के मार्गदर्शन में टॉप 12 कंटेंस्टेंट्स अपना बेस्ट टैलेंट दिखा रहे हैं, वहीं टेरेंस लुइस, गीता कपूर और गेस्ट जज रेमो डिसूज़ा की जानी-मानी तिकड़ी इन कंटेस्टेंट्स को जज करेगी।
जहां ये तीनों जज पिछले 10 वर्षों से एक साथ काम कर रहे हैं, वहीं इनके बीच एक खास और अटूट रिश्ता बन गया है। इस वीकेंड जब ये तीनों इंडियाज़ बेस्ट डांसर के जजों के पैनल में एक साथ नजर आएंगे, तो यह दर्शकों के लिए भी एक ट्रीट साबित होगी। तीनों के बीच इस खास रिश्ते को ध्यान में रखते हुए इस शो में उनकी दोस्ती को सेलिब्रेट किया गया।
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से आए कंटेस्टेंट शुब्रनिल पॉल ने पॉपुलर गाने ‘यारों दोस्ती’ गाने की चंद लाइनें भी गाईं। इस मौके पर रेमो डिसूज़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस के यादगार सफर को दर्शाती कुछ निशानियों और पुरानी तस्वीरों का एल्बम भी दिखाया गया।
गुजरे वक्त को याद करते हुए गीता कपूर ने कहा, “हम लोग लंबे समय से करीबी दोस्त रहे हैं। एक ही फील्ड में काम करते हुए हमारे बीच कभी कोई टकराव नहीं हुआ। हम तीनों कभी भी बाहर नहीं मिलते, यहां तक की खाने पर भी कभी हमारी मुलाकात नहीं होती। हम लोग सिर्फ टेरेंस की क्रिसमस पार्टी पर मिलते हैं और फिर भी हमारे बीच यह खास रिश्ता है।”
गीता आगे बताती हैं कि यदि उन्हें कभी भी कोई मदद की जरूरत पड़ी तो वो जानती हैं कि ये दोनों हमेशा उनके लिए मौजूद रहेंगे। यह सुनकर बाकी दो जज भी पुरानी यादों में खो गए और उन्होंने भी गुजरे हुए वर्षों की कुछ बातें याद की।


