- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
- Jaaved Jaaferi Credits Saroj Khan For Teaching Him The Importance Of Expressions In Dance
- शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा – "नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…"
- Sheena Chohan Gives A Quick Sneak Peak To Fans About Her Next Big Hollywood Project Says, "New Stories, New World, New Adventure…."
- मां काली से प्रेरित सीरत कपूर की रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता, फैंस जुटे इसके मायने समझने में
दो वर्ष के बालक और 82 वर्ष के बुजुर्ग ने किया कोरोना को परास्त
अरबिंदो से 43 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज
इंदौर. कोरोना मरीजों के सफल इलाज का सिलसिला लगातार जारी है। इसके फलस्वरूप बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को सकुशल पहुँच रहे हैं. इसी सिलसिले में आज अरविंदो अस्पताल से इंदौर, मंदसौर, रतलाम, हातोद और साँवेर के कुल 43 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें दो वर्ष के बालक सहित 82 वर्ष के बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी इच्छा शक्ति और सफल इलाज के बाद कोरोना को परास्त किया।
डिस्चार्ज किये गये मरीजों में सांवेर के 9, हातोद के 4, जावरा-रतलाम का एक तथा मंदसौर के दो मरीज शामिल हैं। डिस्चार्ज हुए सभी मरीजों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने शासन-प्रशासन सहित डाक्टरों, नर्सों, अन्य स्टॉफ आदि को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके स्वस्थ होने में इनकी अहम भूमिका रही है।
इनके द्वारा किये गये बेहतर चिकित्सकीय इंतजामों के फलस्वरूप हम स्वस्थ हुए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 17 जुलाई 2020 को जारी बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 4 हजार 175 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है. उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी एक हजार 443 हैं.
बुलेटिन के अनुसार 17 जुलाई 2020 तक एक लाख 16 हजार 500 नागरिकों के सैम्पल लिये गये। इसमें से 5 हजार 906 पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 288 की मृत्यु हुई। इंदौर में 17 जुलाई 2020 तक 4 हजार 175 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
चित्र- अरबिंदो.


