- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
लॉकडाउन का किया पालन, सड़कें रही सूनी
इंदौर. शहर में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहा. इसका असर देखने को मिला और सन्नाटा पसरा रहा. शहरवासियों ने गंभीरता से लॉकडाउन का पालन किया जिसके चलते पुलिस को भी सख्ती नहीं दिखानी पड़ी. केवल मेडिकल की ही दुकानें खुली दिखाई दीं.
उल्लेखनीय है कि कोरोना नियंत्रण के लिए प्रत्येक रविवार को लॉक डाउन रखने का निर्णय लिया गया है. वहीं कलेक्टर मनीष सिंह के सख्त निर्देश है कि लॉकडाउन का पालन न करने और बेवजह घूमने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी.इसका असर भी देखने को मिल रहा है. आज पूरी तरह से लॉकडाउन रहा।

नागरिकों ने लॉकडाउन का पूरी तरह प्रभावी पालन किया. सुबह लोग मॉर्निंग वॉक भी नहीं निकले. लोगों ने बाहर भी आना-जाना नहीं किया. जरूरी सेवाएं जैसे दवाई की दुकान, अस्पताल, दवाई बनाने वाली मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां आदि खुले हैं. आज घर-घर जाकर दूध का वितरण भी सुबह ही हुआ.
वहीं, पुलिस ने कई क्षेत्रों में ने बैरिकेड्स लगाए थे. आने जाने वाले को रोक कर उनसे घर से बाहर निकलने का कारण पूछा गया. हालांकि ज्यादा लोग बाहर नहीं निकले. इसके चलते पुलिस की चेकिंग भी कम नजर आई. कई क्षेत्रों में पुलिस माइक से लोगों को घर में रहने की हिदायत दी.
लेकिन कहीं पर भी पुलिस को अब तक सख्ती नहीं दिखाना पड़ी, न ही ज्यादा निगरानी की जरूरत पड़ी. कॉलोनी में लोग स्व अनुशासन से ही बाहर नहीं निकले.


