- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वैजयंती मूवीज़ ने अपनी अगली फ़िल्म के लिए प्रभास और दीपिका की ऐतिहासिक जोड़ी की घोषित!
फिल्म का निर्देशन युवा और बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक अश्विन नाग द्वारा किया जाएगा।
हर कोई हमेशा सोचता था कि क्या होगा जब उत्तर और दक्षिण से एक टॉप अभिनेता और एक टॉप अभिनेत्री, एक फिल्म के लिए एक साथ नज़र आएंगे!
और ऐसे में, अब हम जानते हैं कि यह अब तक की सबसे बड़ी घोषणा है और इसी के साथ इतना तो तय है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी फिल्म होगी!
बाहुबली की रिलीज के बाद से, प्रभास एक विशाल अपील के साथ पैन इंडिया स्टार के रूप में सामने आए है। उनका स्टारडम केवल भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने मिलता है। वह आकर्षक लुक, स्वैग और जबरदस्त अभिनय प्रतिभा का एक बेहतरीन संयोजन है और लाखों उत्साही प्रशंसकों के ‘डार्लिंग’ है।
भारतीय फिल्म इतिहास में अब तक की सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस ग्रॉसर श्रेय के साथ, प्रभास का रिकॉर्ड तोड़ होड़ उस प्यार की गवाही है जो उन्हें दर्शकों से मिलता आया है। यह प्रभास की 21वीं फिल्म होगी।
दूसरी ओर, दीपिका पादुकोण को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे पसंदीदा और सफल अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जाना जाता है और उनकी उपलब्धियों ने उन्हें हालिया युवाओं के बीच देश की सबसे बड़ी रोल मॉडल में से एक बना दिया है।
अपनी प्रतिभा, प्रतिबद्धता, समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ, दीपिका पादुकोण ने प्रतिष्ठित दर्जा हासिल कर लिया है।
ऐसे में, यह घोषणा बेहतरीन कास्टिंग का नमूना है। एक ऐसा प्रोजेक्ट जिसे वैजयंती मूवीज़, निर्माता सी अश्विनी दत्त, सह-निर्माता स्वप्ना व प्रियंका दत्त और निर्देशक अश्विन नाग द्वारा संभव किया गया है।
–अपनी उत्सुकता को साझा करते हुए और परियोजना के बारे में बात करते हुए, निर्देशक नाग अश्विन ने साझा किया*, “मैं दीपिका को यह किरदार निभाता हुआ देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह कुछ ऐसा है जिसे इससे पहले किसी मेनस्ट्रीम लीड ने नहीं किया है, यह सभी के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। दीपिका और प्रभास की जोड़ी फिल्म की मुख्य हाइलाइट्स में से एक होगी और उनके बीच की कहानी, मुझे लगता है कि आने वाले कुछ वर्षों तक दर्शकों के दिलों में ताज़ा रहेगी।”
*वैजयंती मूवीज की प्रोड्यूसर और फाउंडर श्री सी अश्विनी दत्त ने कहा*, “यह फिल्म हमारे लिए भारतीय सिनेमा इतिहास में अपनी जगह पक्की करने का एक सुनहरा अवसर है। यह भारतीय दर्शकों को रोमांचित करने का एक अविश्वसनीय अवसर है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है और इसमें अद्भुत सिनेमाई प्रतिभाएं एक साथ नज़र आएंगी।”
सह-निर्माता स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त ने साझा किया, “हम भारतीय सिनेमा में अपने यादगार 50 साल के सफ़र को इतनी शानदार, रोमांचक खबर के साथ मनाने के लिए रोमांचित हैं! और नाग अश्विन फिल्म में प्रभास के साथ स्क्रीन पर कुछ असाधारण जादू पैदा करने के लिए, टीम में अद्भुत दीपिका पादुकोण का स्वागत करते हुए, हमारी गोल्डन जुबली को चिह्नित करने का इससे अच्छा तरीका क्या हो सकता है।”
फिल्म साइंस-फिक्शन शैली से संबंधित है और यह इस प्रोडक्शन में बनी सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है।
अनुभवी निर्माता सी अश्विनी दत्त द्वारा स्थापित वैजयंती मूवीज़ तेलुगु राज्यों में एक प्रसिद्ध नाम है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने भव्य सिनेमा के लिए बहुत प्रशंसा और प्रतिष्ठा हासिल की है और हमेशा से एक विशाल कैनवास पर फ़िल्मों की रचना करते आये हैं।


