- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
जुलाई में बिजली मांग पिछले वर्ष से सात करोड़ यूनिट ज्यादा
17 दिन में 92 करोड़ यूनिट की गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति,पिछले साल 85 करोड़ यूनिट
इंदौर. तापमान 30 डिग्री के पार होने, कई जिलों में बारिश नहीं होने के कारण बिजली की मांग पिछले वर्ष के जुलाई माह की तुलना में ज्यादा बनी हुई है। मालवा निमाड़ के सभी 15 जिलों में जुलाई के 17 दिनों में 92 करोड़ यूनिट बिजली वितरित हुई है, जबकि पिछले वर्ष जुलाई की इसी अवधि में 85 करोड़ यूनिट बिजली का वितरण हुआ था।
मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक विकास नरवाल ने बताया कि मांग के आधार पर गुणवत्ता के साथ बिजली वितरण हो रहा है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में इंदौर शहर में 84 लाख यूनिट, इंदौर ग्रामीण में 80 लाख यूनिट, खंडवा में 21 लाख, बुरहानपुर 16 लाख, खरगोन 48 लाख, बड़वानी 16 लाख, धार 33 लाख, झाबुआ सर्कल में करीब 18 लाख यूनिट बिजली की मांग प्रतिदिन बनी हुई है।
श्री नरवाल के मुताबिक इसी तरह उज्जैन में 53 लाख, देवास में 45 लाख, शाजापुर 23 लाख, रतलाम 31 लाख, मंदसौर 28 लाख, नीमच 17 लाख, आगर सर्कल में 11 लाख यूनिट बिजली रोज लग रही है। सभी जिलों में आपूर्ति के लिए नोडल अधिकारी तैनात है। कंपनी स्तर पर आपूर्ति की समीक्षा कार्यपालक निदेशक स्तर के अधिकारी के माध्यम से प्रतिदिन की जा रही है।


