- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
इंडेक्स में योगा से कोरोना को हराने की एक सफल कोशिश
एक साथ इंडेक्स अस्पताल से डिस्चार्ज किये गये 37 मरीज, 1 साल के नन्हे मयनूर से भी हारा कोरोना
इंदौर. इंदौर में कोरोना लगतार पैर पसार रहा है लेकिन इंडेक्स अस्पताल कोरोना से जंग लड़ रहा है और इसमें सफलता भी प्राप्त कर रहा है। इंदौर में डिस्चार्ज हुये मरीजों की संख्या में बढ़ी वृद्धी हुई है। आज इंडेक्स अस्पताल से एक साथ एक ही दिन में 37 मरीजों का कोरोना मुक्त करने के पश्चात डिस्चार्ज किया गया।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने बताया कि उचित इलाज के साथ साथ मरीज़ों को नियमित योग क्रियाएं भी करवाई जा रही है *योगा सिखाने के लिए सुप्रसिद्ध योगगुरु श्री रामदेव जी महाराज के शिष्य श्री रामचंद्र महाराज इंडेक्स परिसर में उपस्थित थे जो पिछले 20 वर्षों से बाबा रामदेव जी से योग क्रियाएं सीख चुके है.
श्री रामचन्द्र जी रायबरेली से विशेष कोरोना संक्रमित मरीज़ों का मनोबल बढ़ाने एवं उन्हें योगक्रियाए सिखाने उपस्थित थे जिस से मरीज़ मानसिक स्तर पर मजबूत बनें , योग क्रिया कोरोना से लड़ने में एक अहम रोल अदा करता है नियमित रूप से इसे अपनाने से कोरोना ही नही बल्कि दूसरी गंभीर बीमारियां भी आपके शरीर से दूर रहती है।
बेहतर इलाज मिला बेहतर सुविधाए मिली
इंडेक्स अस्पताल से डिस्चार्ज हुई 55 वर्षीय (हनिशा बी) ने कहा कि मैं इंडेक्स अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होकर भर्ती हुई थी, मुझे यहाँ बेहतर इलाज एवं बेहतर सुविधाएं मिली। इसके फलस्वरूप मैं कोरोना मुक्त होकर जा रही हु।अस्पताल प्रबंधन का धन्यवाद एवं सभी का आभार करना चाहती हु।साथ ही माता पिता के साथ एक साल के नन्हे मयनूर भी कोरोना भी संक्रमित हो गए थे जो कोरोना को हरा कर आज घर लौट रहे है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि इंडेक्स से आज एक बार फिर बड़ी संख्या में 37 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से हम ये सफलताएं प्राप्त कर पाए है।
डॉक्टर्स और उनकी टीम अपने घर व परिवार को छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है साथ ही मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ स्पेशल डाइट व सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा रहे है जिससे मरीज़ इस गंभीर बीमारी को हराने में सफल हो रहे है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया सभी स्वस्थ हुए मरीज़ों को मेरी ओर से शुभकामनाएं देना चाहता हूं साथ ही सभी से मेरा निवेदन है कि भविष्य में भी वह इस गंभीर बीमारी से लड़ने के लिये सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें सामाजिक दूरी का ध्यान रखें व मास्क पहन कर ही घर से निकले जिससे हम खुद को व परिवार को कोरोना से बचा सकें।


