- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
करन आनंद ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ बिताए गए यादगार लम्हों को हमसे किया शेयर।
हाल ही में , पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के पांचवीं पुण्य तिथि मनाई गई। देश ने उनके विचारों और किये गए कार्यों को याद किया। यक़ीनन कलाम साहब एक कुशल राजनीतिक, वैज्ञानिक, समाजसेवी के साथ उच्च कोटि के विद्वान थे।
उन्होने कई पुस्तके लिखी औऱ समाज को मार्गदर्शन दिया। साथ ही वैज्ञानिक बनकर देश को शक्ति के रूप में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।
अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दिग्गज हस्तियों और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अब्दुल कलाम साहब को याद करते हुए उनके साथ बिताए हुए अनमोल लम्हों को याद किया।
बॉलीवुड अभिनेता करन आनंद ने सोशल मीडिया में एक फोटो शेयर करते हुए अपनी खुबसूरत यादों को ताज़ा किया।
करन आनंद ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया में शेयर की, जिसमे उनके साथ माननीय पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मराण्ड और मिस्टर अमित बाजला उपस्थित है। यह फोटो दिल्ली में एक स्कूल के उद्घाटन के समय की है।
जब करन आनंद ने कलाम साहब के साथ कई मुद्दों पर काफ़ी लम्बे समय तक बात -चीत की थीं। और एक यादगार समय बिताया था।
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली।
हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया। 2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला।
अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


