- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एक दूजे के वास्ते 2 के लिए समर वेकेशन की शूटिंग करते हुए मोहित कुमार को याद आई अपनी शरारतें
एक दूजे के वास्ते का दूसरा सीजन अपनी रोचक कहानी के साथ दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहा है। सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो का निर्माण स्टूडियो नेक्स्ट ने किया है और इसकी शूटिंग भोपाल के कैंटोनमेंट एरिया में हुई है। शुरुआत में दर्शकों ने देखा की स्कूल बडी प्रोजेक्ट में सुमन और श्रवण की दोस्ती हो जाती है।
अब आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि श्रवण को सुमन के प्रति अपने प्यार का एहसास होता है, जिसके बाद वो सुमन को इम्प्रेस करने की कोशिश करता है। हालांकि मल्होत्रा और तिवारी परिवारों के बीच हुए विवाद के चलते उनके इस रिश्ते को बड़ा झटका लगता है।
वर्तमान ट्रैक में आर्मी स्कूल में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं और सैन्य परिवारों के बच्चे विजय के मार्गदर्शन में एक स्टडी सर्कल बनाते हैं। श्रवण भी इस सर्कल में शामिल हो जाता है ताकि वो सुमन के करीब रह सके। इस दौरान आर्मी परिवारों के बच्चे श्रवण के खिलाफ योजना बनाते हैं, ताकि विजय उसे नापसंद करने लगे।
इस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान मोहित अपने बचपन की यादों में लौट गए और उन्हें याद आया कि वो स्कूल में कितने शरारती थे। उस समय वो और उनके दोस्त ना सिर्फ विद्यार्थियों पर प्रैंक करते थे बल्कि टीचर्स के साथ भी शरारतें करते थे।
इस बारे में बताते हुए मोहित कुमार उर्फ श्रवण ने कहा, “इस समय हम एक दूजे के वास्ते 2 में समर वेकेशन वाले ट्रैक की शूटिंग कर रहे हैं। यह सब मेरे स्कूल के दिनों जैसा ही है। इस समय श्रवण बड़ी शालीनता से पेश आ रहा है क्योंकि वो सुमन और विजय अंकल दोनों को इम्प्रेस करना चाहता है, लेकिन दूसरे बच्चे उसका मजाक उड़ाते नजर आएंगे।
मुझे याद है अपने स्कूल के दिनों में मैं और मेरे दोस्त न सिर्फ स्कूल के बच्चों के साथ बल्कि टीचर्स के साथ भी बहुत शरारतें करते थे। इस शो के एक सीक्वेंस में मुझे अपने पिता की कार पंचर करनी थी। मैं सचमुच में अपने टीचर्स और अपने पिता के साथ ऐसा कर चुका हूं। इसलिए मुझे वाकई ऐसा लगता है कि मेरे स्कूल के दिन लौट आए हैं और मैं आगे की शूटिंग को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”
देखिए एक दूजे के वास्ते 2, हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


