- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हर वो काम जो मैं और मेरा भाई साथ करते हैं, हम सबसे पहले इसके बारे में विचार -विमर्श करते हैं : उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड हस्तियों ने रक्षा बंधन पर अपने भाई-बहनों के साथ बिताए अपने मज़ेदार पलों को हमसे शेयर किया । त्यौहार के महत्व के बारे में बात की जाए इस दिन एक भाई अपनी बहन को जीवन की रक्षा का वादा करता है। उर्वशी रौतेला के भाई ने इस शुभ दिन पर उर्वशी को एक खूबसूरत गिफ्ट से आश्चर्यचकित किया।
बॉलीवुड दिवा उर्वशी रौतेला ने अपने पायलट भाई यशराज रौतेला के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, उर्वशी ने कहा, ‘मेरे छोटे भाई यशराज सिंह रौतेला (यश) और मेरा एक दूसरे पर बहुत विश्वास और सम्मान है। एक बंधन में दोस्ती और प्यार बहुत महत्वपूर्ण है ।
हमारी बहुत गहरी दोस्ती है और मुझे निश्चित रूप से उससे बहुत लगाव है, वह एमिरेट्स एविएशन में पायलट है। अब तक हमने जो भी काम किया है, हर प्रोजेक्ट जो हम करते हैं, उसके बारे में बहुत सारी बातें करते हैं, हर एक चीज़ जो उन्होंने अपने करियर में की है या मैंने की है, हमने हमेशा इसके बारे में बात की है।
हमने विभिन्न विषयों के बारे में अंतहीन बातचीत की है, हमने हमेशा एक दूसरे का समर्थन किया है। और मुझे विश्वास है कि आपके भाई के अलावा कोई दूसरा सबसे अच्छा दोस्त हो ही नहीं सकता है। इस रक्षाबंधन पर मैंने अपने भाई को एक ब्लैक लैब्राडोर डॉग उपहार में दिया, जो वह हमेशा से चाहता था। ‘
अपने हाल ही में आए प्रोजेक्ट वर्जिन भानुप्रिया की बात की जाये, तो उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में, भानुप्रिया का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह ,डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता, गौतम गुलाठी, बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रूमाना मोल्ला भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म अजय लोहान द्वारा निर्देशित और श्रेयन्स महेंद्र धारीवाल द्वारा निर्मित है।


