- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
तारक मेहता की दिशा वकानी और गुरुचरण सिंह स्टार भारत के अपकमिंग नॉन फिक्शन शो कॉमेडी स्टार्स का होंगे हिस्सा
स्टार भारत के नए शो ‘कॉमेडी स्टार्स’ ने पहले ही दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर ली है। शो के निर्माताओं ने इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसलिए तो वह इसके लिए सर्वश्रेष्ठ स्टार कास्ट का चुनाव कर रहे हैं ।
खबर है कि तारक मेहता कि दीशा वकानी और गुरुचरण सिंह को स्टार भारत के अपकमिंग नॉन फिक्शन शो का हिस्सा बनाने के लिए अप्रोच किया गया है।
वैसे आपको बता दूं कि ये दोनों सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो का हिस्सा रहे हैं जिसने लगभग एक दशक तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। दिशा वकानी और गुरुचरण सिंह इससे पहले कभी भी एक नॉन -फिक्शन शो का हिस्सा नहीं रहे हैं। इस शो का हिस्सा बनना निश्चित रूप से फैन्स और दर्शक दोनों के लिए एक नया अनुभव होगा।
हाल ही में हुए रिसेंट शो के एक्ज़िट ने उनके लिए इस कॉमेडी शो की मैगनम स्टार कास्ट में शामिल होने के दरवाजे खोल दिए हैं। लोगों के जीवन में खुशी लाने वाले उनके पसंदीदा कलाकारों कि एंट्री से दर्शक निश्चित रूप से बहुत खुश और उत्साहित होंगे।
अभिनय की बात करें तो दिशा और गुरूचरण सिंह दोनों को उनके अभिनय के लिए पहचाना जाता है और आसानी से अपने किरदार में उतरकर खुदको पेश करते हैं। को स्टार्स के साथ उनकी कॉमेडी टाइमिंग कुछ ऐसी रही, जो दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आई।
निश्चित रूप से शो में उनका जुड़ाव कुछ ऐसा है, जिसे हर कोई देखना चाह रहा है। इसके अलावा और भी रोमांचक खबरें हैं जो इस शो को लेकर आ रही हैं। फिलहाल यह दिशा और गुरुचरण के प्रसंशकों को खुश करने का क्षण है


