- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंडेक्स अस्पताल से 49 मरीजों को सफल उपचार के बाद किया गया डिस्चार्ज
इंदौर. इंदौर में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है बीते कई दिनों से शहर में हर दिन 100 से अधिक मामले सामने आ रहे है, इंडेक्स अस्पताल इंदौर ही नहीं आसपास के जिलों में भी लोगो को स्वास्थ लाभ देने व कोरोना से लड़ने में सक्षम बना रहा है.
इसी कड़ी में आज इंडेक्स अस्पताल से 49 ऐसे मरीज़ घर लौट रहे है जो पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे. उस समय सभी के मन में काफी डर था की वे वापस अपने घर लौट पाएँगे या नही लेकिन इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आरसी यादव और उनकी टीम वजह से सभी मरीज़ इस बीमारी को हरा कर आज अपने घर लौटने में कामियाब हुए है जिनमें 22 महिलाए, 23 पुरुष एवं 4 छोटे बच्चे भी शामिल है.
उनकी टीम में नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ. हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे अन्य साथी रहे.
75 वर्षीय जमना जी बाई भी 14 दिनों में कोरोना को हराने में सफल रही उन्होंने अस्पताल स्टाफ को आशीर्वाद के साथ धन्यवाद दिया घर जाने के साथ साथ कोरोना को हराने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा इस मौके पर सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूँ आज एक बार फिर बड़ी संख्या में इंडेक्स से 49 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट गए। हमारे डॉक्टर और उनकी टीम की लगातार मेहनत और लगन का ही यह परिमाण है कि हम निरतंर सफलताएं हासिल कर पा रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया हमारा लगातार यहीं प्रयास रहता है कि हम मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाए जिससे मरीज़ों को जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिले और इस प्रयास में हम सफल होते नज़र आ रहे है।


