- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
इंदौर में 176 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले, तीन मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढऩे का सिलसिला जारी है. 176 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 8900 हो गया. तीन मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 336 हो गया.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2859 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2649 निगेटिव और 176 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 21 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 8900 हो गया. तीन मौत के साथ मृतकों की संख्या 336 हो गई.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 159922 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 8900 पॉजीटिव निकले. इनमें से 336 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 40 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 6001 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 2563 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 10 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5565 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


