- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
टाटा स्काय सीनियर्स-505 पर, दो दशकों बाद प्रसारित किया जाएगा नीना गुप्ता का प्रतिष्ठित शो ‘सांस’ !
रिश्तों और शादियों के टूटने तथा व्यभिचार पर आधारित, प्रतिष्ठित शो सांस 90 के दशक में टीवी दर्शकों को खूब लुभाता था। उन्हीं यादों को वापस लौटाते हुए टाटा स्काय सीनियर्स 1998 का शो दोबारा लेकर आया है जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री नीना गुप्ता द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है।
शो में उन्होंने अन्य अभिनेताओं कंवलजीत सिंह, कविता कपूर, शगुफ्ता अली, सुष्मिता दान और भरत कपूर के साथ मुख्य नायिका की भुमिका निभाई। इस शो का प्रसारण टाटा स्काय सीनियर्स – 505 पर हर सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12 बजे और रात 9 बजे किया जाएगा।
शो अपने समय में अग्रणी था, जिसने भारतीय महिला की छवि को चुनौती दी। शो में शादी, धोखा और प्यार जैसे पहलुओं का विश्लेषण किया गया। यह शो अपनी शादी में खुश प्रिया कपूर (नीना गुप्ता) और गौतम कपूर (कंवलजीत सिंह) तथा उनके दो किशोर बच्चों अकुल और मीठी के इर्द-गिर्द घूमता है।
हालांकि गौतम की दोस्ती मनीषा (कविता कपूर) से होने के बाद चीज़ें बदल जाती हैं। उसका झुकाव मनीषा की तरफ़ बढ़ जाता है और वह मनीषा के लिए प्रिया को छोड़ देता है। प्रिया अपनी पहचान पाने और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए संघर्ष करती है।
नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपना उत्साह व्यक्त किया और अपने प्रशंसकों से अनुरोध किया कि इस शो के साथ पुरानी यादों को फिर से ताज़ा करें। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा, ‘‘अब आप टाटा स्काय पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे मेरा शो ‘सांस’ देख सकते हैं। जिन लोगों ने इसे पहले देखा है, वे इसे दोबारा देख सकते हैं, और जिन्हें तब देखने का मौका नहीं मिला, वे अब इसे देख सकते हैं।’’
टाटा स्काय सीनियर्स को खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेश किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य एवं फिटनैस, डिजिटल शिक्षा, आर्थिक नियोजन और रिश्तों के प्रबंधन पर आधारित शो शामिल हैं।


