- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत की चहेती – मारुति सुजुकी ऑल्टो 40 लाख भारतीय परिवारों की पसंदीदा कार बनी
- ऑल्टो 40 लाख परिवारों द्वारा खरीदी जाने वाली भारत की एकमात्र कार बनी
- लगातार 16 सालों से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
भारतीय ऑटोमोबाईल उद्योग में निरंतर नए मापदंड स्थापित करते हुए भारत की सबसे पसंदीदा कार, मारुति सुजुकी ऑल्टो ने 40 लाख कारों की बिक्री करने की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एक मजबूत विरासत के साथ ऑल्टो भारत में कार खरीदने वालों की पहली पसंद है, जिनमें से 76 प्रतिषत ग्राहक अपने जीवन की पहली कार खरीद रहे होते हैं। भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, ऑल्टो की यह उपलब्धि ग्राहकों के असीम विश्वास व सहयोग के बिना संभव नहीं थी।
सन् 2000 से लोकप्रियता व भरोसे में निरंतर वृद्धि करते हुए मारुति सुजुकी ऑल्टो विभिन्न स्थानों पर अनेक परिवारों का हिस्सा बन गई है। समय समय पर अपग्रेड करते हुए एवं टेक्नाॅलाॅजी में निरंतर उन्नति करते हुए ऑल्टो लगातार अपनी विरासत को मजबूत कर रही है। 40 लाख से ज्यादा भारतीय परिवारों को मोबिलिटी प्रदान करते हुए ऑल्टो ब्रांड लगातार 16 सालों से भारतीय कार बाजार में सबसे ऊपर स्थित है।
इस सफलता के बारे में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एवं सेल्स), श्री शषांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘ऑल्टो लगातार 16 सालों से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम 40 लाख कारें बेच चुके हैं। बिक्री का यह रिकाॅर्ड कोई भी दूसरी भारतीय कार कंपनी छू भी नहीं पाई है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले सालों में ऑल्टो ब्रांड ने ग्राहकों से गहरा भावनात्मक जुड़ाव विकसित कर लिया है। यह गर्व का एक मजबूत प्रतीक बन गया है। हम इस उपलब्धि को अपने ऑल्टो परिवार के गौरवान्वित एवं प्रसन्न सदस्यों को समर्पित करते हैं, जिन्होंने ऑल्टो पर भरोसा कर इसे भारत की चहेती कार बनाने में सहयोग किया।’’
ऑल्टो की विनिंग प्रपोज़िशन काॅम्पैक्ट आधुनिक डिज़ाईन, आसान मैन्योवरेबिलिटी, बेहतरीन फ्यूल एफिशियंसी, उन्नत सुरक्षा विशेषताओं व कम्फर्ट का अनूठा मिश्रण है। ऑल्टो के सुविधाजनक फंक्शनल एस्पैक्ट, स्टाईलिश लुक एवं मारुति सुजुकी के भरोसे व विश्वसनीयता के चलते ऑल-न्यू ऑल्टो भारतीय ग्राहकों के लिए एक अत्याधिक आकर्षक प्रपोज़िशन है। ऑल्टो का मजबूत ग्राहक आधार साबित करता है कि ग्राहक इस ब्रांड के द्वारा समय समय पर किए गए अपग्रेड एवं रिफ्रेषमेंट को पसंद करते आए हैं।
ऑल्टो लेटेस्ट क्रैश एवं पेडेस्ट्रियन सेफ्टी रेगुलेशन के साथ बीएस 6 काॅम्प्लायंट बनाई जाने वाली भारत की पहली एंट्री लेवल कार है। डायनामिक न्यू एरो एज़ डिज़ाईन एवं लेटेस्ट सुरक्षा विशेषताओं के साथ ऑल्टो ग्राहकों को ओनरशिप का यादगार अनुभव प्रदान करती है। यह पेट्रोल के लिए 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर तथा सीएनजी के लिए 31.56 किलोमीटर प्रति लीटर का माईलेज देती है।


