- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जैकलीन फर्नांडीज ने महाराष्ट्र के दो गांवों के आहार-पोषण में सहयोग करने के लिए एक फाउंडेशन से मिलाया हाथ!
अच्छे कर्म अक्सर दूसरों को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ऐसा ही एक हालिया उदाहरण जैकलीन फर्नांडीज का है जिन्होंने महाराष्ट्र के पथराड़ी और सकुर गांवों के ग्रामीणों के पोषण हेतु ‘एक्शन अगेंस्ट हंगर फाउंडेशन’ के साथ भागीदारी की है।
जैकलिन ने अपने पालघर प्रॉजेक्ट के लिए उनके साथ भागीदारी की है और अंत लक्ष्य कुपोषण को पूरी तरह से खत्म करना है, लेकिन यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें समय लगेगा और सही कदम व उपायों के साथ यह एक ऐसा लक्ष्य है जो प्राप्त करने योग्य है और जैकलीन इसके लिए हर संभव कोशिश कर रहीं है।
इससे पहले भी, महामारी के प्रारंभिक चरण के दौरान, कुपोषण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अभिनेत्री ने इस फाउंडेशन के साथ मिलकर काम किया है।
वर्तमान महामारी के साथ, हालात सभी के लिए बदतर हो गए है और ऐसे में, बुनियादी आवश्यकताएं किसी लक्ज़री से कम नहीं हैं। हर कोई अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है लेकिन शॉर्ट टर्म सॉल्यूशन देने के बजाय, जैकलीन ने गाँवों को गोद ले लिया है और यह सुनिश्चित करने की योजना बनाई है कि वे हमेशा मुस्कुराते रहें और उन्हें कभी भी भुखमरी से गुजरना न पड़े।
यह साझेदारी 1550 लोगों को खाना खिलाएगी जो उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए आवश्यक सभी पोषण प्रदान करेगा। इसके लिए विभिन्न समूह सत्र भी आयोजित किए जाएंगे जो पोषण पर केंद्रित होंगे। साथ ही, महिलाओं को यह भी निर्देशित किया जाएगा कि जन्म के बाद बच्चों की देखभाल कैसे करनी है और 6 साल से कम उम्र के बच्चों की कुपोषण के लिए MUAC टेप के तहत जाँच की जाएगी।
सात फ्रंटलाइन श्रमिकों को प्रशिक्षण और नौकरी के दौरान भी सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, गांव में किचन गार्डन भी बनाए जाएंगे। यह सब सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया जाए और कोई भी भुखमरी या पोषण की कमी से पीड़ित न हो।
एक्शन अगेंस्ट हंगर ने अपने सोशल मीडिया पर इस नेक काम को साझा किया है और लिखते है,”Thank you Jacqueline Fernandez for your support and welcome to the family. In these tough times, we need to act together and help change lives. #changinglives #inspiration #againsthunger @jacquelinef143″
बॉलीवुड की मिस सनशाइन समाज को बेहतर बनाने और जितना हो सके उतने लोगों की मदद करने के लिए, हर संभव प्रयास कर रही हैं। अतीत में भी, जैकलीन ने कई फाउंडेशन के साथ मिलकर काम किया है और एक उदाहरण स्थापित करते हुए, खुद से कई लोगों की मदद की है। इसके अलावा, अभिनेत्री जल्द ही ‘किक 2’ में नज़र आएंगी जिसकी हाल ही में घोषणा की गई है।


