- Filmmaker Abhishek Pathak Celebrates 20 Years of Omkara, A Cult Cinematic Piece Decorated with Over 40 Awards
- Netflix Unveils First Look of Maitreyi Ramakrishnan and Priyanka Kedia's Coming-Of-Age Dance Comedy ‘Best Of The Best’
- हमारी पहली फिल्म और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार'… लोकेश धर ने साझा किया भावुक संदेश
- Bhumi Satish Pednekkar Extends Help to Flood-Struck Assam, Provides Essentials & Relief to Families Affected
- Manushi Chhillar to Represent India at the Glasgow 2026 Commonwealth Games Handover Ceremony; Only Indian Actress to Perform on the International Stage
वैल्वोलाइन ने बाजारों के खुलने के बाद पूरे देश में ‘मेकैनिकों’ के लिये अपनी पहली सुरक्षा पहल लॉन्च की
अपनी कॉर्पोरट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत वैल्वोलाइन ने लगभग 100 बाजारों – दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, चेन्नई आदि में 70,000 से ज्यादा सुरक्षा किट्स का वितरण किया
इंदौर. पूरी दुनिया में प्रीमियम ब्राण्डेड लुब्रिकेन्ट्स और ऑटोमोटिव सर्विसेज का अग्रणी आपूर्तिकर्ता वैल्वोलाइन क्यूमिन्स प्राइवेट लिमिटेड, हमेशा से अपने सेगमेंट का विश्वसनीय नाम रहा है और यह इनोवेशन में प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने अपनी पहली सुरक्षा पहल लॉन्च की है, जिसके अंतर्गत वे पूरे देश के मेकैनिकों तक पहुँच रहे हैं, उन्हें ‘सुरक्षा किट’ प्रदान कर रहे हैं और अनलॉक के बाद के जरूरी सुरक्षा दिशा-निर्देशों पर उन्हें जागरूक कर रहे हैं।
अपनी सुरक्षा पहल के अंतर्गत वैल्वोलाइन ने दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर जैसे लगभग 100 बाजारों में 70,000 से ज्यादा सुरक्षा किट्स का वितरण किया और आज इंदौर बाजार में मेकैनिकों तक पहुंच भी बनाई। इस सुरक्षा किट में 4 मास्क, 100 एमएल का सैनिटाइजर और एक कैप शामिल है।
वैल्वोलाइन क्यूमिन्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप कालिया ने कहा, ‘‘वैल्वोलाइन उच्चतम विश्वास से जुड़ा हुआ है, इसलिये हमारे सभी कर्मचारियों, उपभोक्ताओं, बिजनेस पार्टनर्स और जिस समुदाय में हम सभी रहते हैं, उसकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इन सुरक्षा किट्स के वितरण द्वारा वैल्वोलाइन सुनिश्चित करना चाहता है कि फ्रंट लाइन के सभी लोग सुरक्षित ढंग से काम करें और उनके स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जाएगा। वैल्वोलाइन में हम मानते हैं कि हम सभी को सुरक्षित रखने में हममें से प्रत्येक की अनिवार्य भूमिका होगी।’’
वैल्वोलाइन ने हमेशा इस बात का ध्यान रखा है कि उनका अपने सभी साझीदारों और मेकैनिकों के साथ जुड़े रहना इस श्रृंखला का महत्वपूर्ण अंग है। चूंकि बाजार सुरक्षित तरीके से खुल रहे हैं, इसलिये काम के मोर्चे पर स्वच्छता और सैनिटाइजेशन सबसे बड़ी प्राथमिकता बन जाते हैं।
यह सीएसआर पहल सरकार की सलाह के अनुसार मेकैनिकों के कार्यस्थल को सुरक्षित रखने पर उन्हें जागरूक भी कर रही है, उन्हें जोखिमों की जानकारी दे रही है और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने तथा उसका उपयोग करने के लिये प्रोत्साहित कर रही है।


