- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
महाराजा व्हाइटलाइन ने टर्बोप्राइम मिक्सरग्राइंडर के 4 नए प्रीमियम वेरियंट पेश किए
पहली बार महाराजा व्हाइटलाइन ने मिक्सर ग्राइंडर को 1000 वॉट के अत्यधिक शक्तिशालीमोटर श्रेणी में लॉन्च किया
महाराजा व्हाइटलाइन का पहला उत्पाद जिसमें एक सुरक्षा जार लॉक शामिल किया गया है जो ढक्कन को टाइट रखता है और तरल पदार्थ को छलकने से रोकता है
नई दिल्ली. ग्रुप एसईबी इंडिया के प्रमुख महाराजा व्हाइटलाइन ने टर्बोप्राइम मिक्सर ग्राइंडर के 4 नए प्रीमियम प्रकार प्रस्तुत किए हैं। महाराजा व्हाइटलाइन का पहला उत्पाद जिसमें एक सुरक्षा जार लॉक शामिल है जो ढक्कन को टाइट रखता है और तरल पदार्थ को छलकने नही देता।
अधिक स्थिरता के लिए इसमें अटूट जार के ढक्कन भी शामिल किए गए हैं जो पारदर्शी हैं। क्रोम से बना नोब एक बेहतरीन डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया और यह रोजमर्रा की मिक्सिंग और ग्राइंडिंग की जरूरत को पूरा करने के लिए 3 प्रकार की गति के साथ आता है।
1000 वॉट का यह रुपान्तर बेहतर कार्य के लिए कॉपर मोटर के साथ आता है। अधिक विशेषताओं में सख्त मसालों जैसे हल्दी दाल आदि की अच्छी पिसाई के लिए फ्लो ब्रेकर्स के साथ न टूटने वाले स्टेनलेस स्टील के जार शामिल हैं और एक बार में ही चटनी तैयार कर देते हैं।
यह सामग्री को अच्छी तरह पीसता है और भोजन के वास्तविक व असली स्वाद को बनाए रखता है। इसमें अद्वितीय सुपर तेज ब्लेड भी हैं जो अच्छे मिश्रण के लिए जार में घुमावदार गती प्रदान करते हैं।
पावरफुल डिजाइन वाली एक नई रेंज मशीन को 20000 आरपीएमकी दर से चलाने में सक्षम बनाती है। मिक्सर ग्राइंडर का उपयोग लगातार 30 मिनट की पिसाई के लिए किया जा सकता है जो भारी या निरंतर पिसाई के दौरान भी शोर के स्तर को कम रखता है (डिसक्लेमर – हर 5 मिनट के बाद 2 मिनट आराम की अवधि।
महाराजा व्हाइटलाइन टर्बोप्राइम 4 वेरिएंट्स के साथ आता है टर्बोप्राइम क्लासिक टर्बो प्राइम डीएलएक्स टर्बो प्राइम एलिट और टर्बो प्राइम एचडी। इसमें एक चटनी जार एक सूखा जार एक गीला जार और फलों के फिल्टर के साथ एक सम्मिश्रण जार शामिल है। जबकि टर्बो प्राइम एलिट 750 वॉट में 3 जार ब्लेंडर और फ्रूटफिल्टर के साथ आता है अन्य वेरिएंट 3 जार के साथ ही आते हैं। सभी मिक्सर ग्राइंडर वेरिएंट 750 वितरकों और ग्रुप एसईबी के 40000 डीलरों के पास उपलब्ध हैं और इसकी कीमत 3499 से 6999 रुपए तक है।


