- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
इंदौर में सीरो सर्वे का कार्य तीन दिन में होगा पूरा
संभागायुक्त डॉ. शर्मा और कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने प्रगति की समीक्षा की
इंदौर. इंदौर में कोरोना संक्रमण को देखते हुये नागरिकों में रोग प्रतिरोधक क्षमता की जांच के लिये कराये जा रहे सीरो सर्वे के तहत सेम्पल लेने का कार्य आगामी तीन दिन में पूरा हो जायेगा। यह कार्य तेजी से जारी है।
इंदौर में अब तक 6 हजार से अधिक सेम्पल लेने का कार्य पूरा हो गया है। यहां सात हजार सेम्पल लेने का लक्ष्य है। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा और कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आज यहां रवीन्द्र नाट्य गृह में आयोजित हुई बैठक में सीरो सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. ज्योति बिंदल, सभी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सर्वे से जुड़े अन्य अधिकारी तथा चिकित्सक और सर्वे दल के सदस्य मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि सर्वे का कार्य तेजी से जारी है। अभी तक 6 हजार से अधिक सेम्पल लिये जा चुके है। शेष लगभग एक हजार सेम्पल लेने का कार्य तीन दिन में पूरा कर लिया जायेगा। अभी तक 2 हजार 245 पुरूषों के, 2 हजार 201 महिलाओं के तथा एक हजार 775 बच्चों के सेम्पल लिये जा चुके है।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने निर्देश दिये कि सेम्पल लेने का कार्य किसी भी हालत में अगामी तीन दिन में पूरा हो जाये। अतिरिक्त दल लगाने की जरूरत हो, तो अतिरिक्त दल लगाये जाये। सभी एसडीएम निरंतर मॉनिटरिंग करें। सर्वे कार्य में विशेष ध्यान लगाये। उन्होंने कहा कि सर्वे में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने सर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्य चुनौतिपूर्ण था, इसे समय-सीमा में पूरा करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। तीन दिन में सर्वे का कार्य पूरा हो जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन चिन्हित घरों में सर्वे का कार्य होना है। उनके परिजनों को इस सर्वे कार्य की महत्ता बताई जाये। नगर निगम के मैदानी कर्मचारियों और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की विशेष रूप से मदद ली जाये।
बैठक में संभागायुक्त डॉ. शर्मा तथा कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने सीरो सर्वे पूर्ण करने वाले दल के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि चुनौती पूर्ण स्थिति में बेहतर कार्य किया है।
सर्वे कार्य में उल्लेखनीय कार्य कर अपना लक्ष्य पूरा करने वाले दल के सदस्यों वार्ड क्रमांक 17 की अमृता शर्मा, वार्ड नम्बर-5 के हॉपी पीटर, वार्ड नम्बर-18 की अनिता पूर्वी, वार्ड नम्बर-30 के दिलीप ठोमरिया ने अपने अनुभव तथा चुनौतिया बताई।
उन्होंने कहा कि अपने दल के सदस्यों सुशीला पाटील, रेखा परमार, आभा, रामअवतार यादव दीक्षा राणा, कीर्ति वाजपेयी, अर्चना सोमकुवर, आशोक सौलंकी, मंजू, उमा सिंह, पुष्पा कश्यप, अल्पना देशमुख, आरती आदि के साथ मिलकर सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। इसके अलावा अन्य दल भी है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में यह सर्वे पूरा कर लिया है।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने इन्हें प्रमाण-पत्र देने के निर्देश दिये। सर्वे कार्य में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिये समन्वयक श्री राजेश शर्मा, एमवायएच की मेटर्न मार्गेट जोसेफ तथा प्राचार्य नर्सिंग कॉलेज अंगुरी सिंह का भी विशेष रूप से उल्लेख किया गया।


