- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
- Five Bollywood actor-filmmaker partnerships that became a genre of their own
- Mismatched S4 to The Revolutionaries, Rohit Saraf is Keeping the Ball Rolling this Year
इंदौर में एक सितम्बर से नये हितग्राहियों को मिलने लगेगा राशन
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत इंदौर में जोड़े गये नये हितग्राहियो में से दो नयी हितग्राहियों सीता बाई और रईसा बी से वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से सीधे चर्चा की। उन्होंने इन हितग्राहियों से उनके परिवारिक स्थिति और अन्य मुद्दो पर बात की।
मुख्यमंत्री जी से चर्चा के दौरान सीता बाई ने बताया कि पात्रता पर्ची (राशन कार्ड) मिल गया है। मुझे पेंशन भी नियमित रूप से मिल रही है। राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिल रहा था। इसके कारण हमें बहुत परेशानी आ रही थी। अब यह समस्या हल हो गयी है। परिवार में 5 सदस्य है। राशन कार्ड मिलने से अब बहुत खुशी हो रही है।
इसी तरह मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर की ही रईसा बी से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री जी ने रईसा बी से उनकी परेशानी पूछी। रईसा बी ने बताया कि परिवार में 6 सदस्य है। राशन कार्ड नहीं होने से अभी तक राशन नहीं मिल रहा था। बहुत परेशानी आ रही थी। अब यह समस्या नहीं रहेगी। खान-पान का इंतजाम हो गया है। मैं आज बहुत खुश हूं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिन नये पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़े गये है, उन्हें गेहूं, नमक, केरोसिन आदि सामग्री मिलेगी। उक्त दोनो हितग्राहियों ने आभार व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह से भी चर्चा की। श्री मनीष सिंह ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जोड़े जा रहे नये हितग्राहियों के कार्य की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये कि इंदौर जिले में आगामी 31 अगस्त तक सभी पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ लिये जाये। एक भी पात्र हितग्राही नाम जुड़ने और पात्रता पर्ची से वंचित नहीं रहे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी नये हितग्राहियों को एक सितम्बर से राशन मिलना शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य की शुरूआत इंदौर जिले में विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित कर की जाये। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि इसी नयी व्यवस्था के साथ ही कोरोना के कारण दी जा रही राशन व्यवस्था को भी नवम्बर माह तक चालू रखा जाये। श्री चौहान ने कहा कि गरीब की जिंदगी खुशहाल करना ही हमारा लक्ष्य है। इस दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुरूप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 24 श्रेणी के पात्र ऐसे परिवार जिनके नाम पूर्व में पात्रता पर्ची बनाने से छूट गये थे, उनके नाम जोड़े जा रहे है। इनके नाम जोड़ कर पात्रता पर्ची (राशन कार्ड) जारी किये जायेंगे। जिससे की उन्हें राशन मिल सकेगा।


