- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
इंदौर में 227 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, चार मौत
इंदौर. शहर में टेस्टे बढऩे के साथ ही कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. 227 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का की संख्या 10786 हो गई. चार मौत के साथ मरने वालों की संख्या 353 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3238 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2984 निगेटिव और 227 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 19 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 8 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 10786 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 189675 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 10786 पॉजीटिव निकले. इनमें से 353 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 180 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 7374 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3059 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 35 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5943 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


